एसडीएम नैनीताल ने झूतिया बाजार में जलभराव से हुए नुकसान का निरीक्षण किया, पुनर्निर्माण कार्य के लिए दिए निर्देश

ख़बर शेयर करें -

एसडीएम नैनीताल ने झूतिया बाजार में जलभराव से हुए नुकसान का निरीक्षण किया, पुनर्निर्माण कार्य के लिए दिए निर्देश।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

जिलाधिकारी  के निर्देशों के क्रम में एसडीएम नैनीताल प्रमोद कुमार ने ईई  निर्माण खंड भवाली और ए ई सिंचाई  के साथ निरीक्षण किया। झूतिया बाजार के ऊपर से बहने वाले गधेरे के रास्ता बदलने से 5 दुकानों में पानी भर गया और काफी सामान का नुकसान हुआ है। इसके अलावा 7 ग्रामवासीयों के खेतो और तीन मकानो के घर के आंगन में भी मलबा आया है।

यह भी पढ़ें 👉  "बाइक चोरी के बादशाह गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किया खजाना"

 

 

 

 

ग्रामवासियों ने बताया कि कृषि एवम भूमि संरक्षण विभाग ने पूर्व में चेक डैम बनाए गए थे किंतु क्षतिग्रस्त हो गए। मौके पर सिंचाई विभाग ने सुझाव दिया कि आरसीसी के कार्य से भू कटाव को रोका जा सकता है। मौके पर जेसीबी के माध्यम से पानी को डायवर्ट कर दिया गया है। पानी वर्तमान में अपने मूल रास्ते से जा रहा है। इसी जगह पर दूसरी स्थान पर जहा पर वर्तमान में गधेरे का पानी जा रहा है वहा पर लोग ने पुल की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  🚨 "कैंची धाम में अनुशासनहीनता पर 02 पुलिस कर्मियों पर बड़ी कार्यवाही, SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने दिया सख्त संदेश" 🔥 "वर्दी पहनकर अपराध करने वालों को नहीं मिलेगी ढाल, SSP का स्पष्ट ऐलान"

 

 

 

 

पीडब्ल्यूडी विभाग के द्वारा भी पुल बनाया जाना ज्यादा सुरक्षित बताया गया है।। फिलहाल पीडब्ल्यूडी को चेक डैम बनाकर रोड को चालू करने के लिए निर्देशित किया है। कल से काम शुरू होगा। वर्तमान में रोड दोनो और से खुली है केवल दो स्पॉट पर रोड बंद है। परंतु उससे किसी को कोई बहुत समस्या नहीं है। उसे खोलने के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग को निर्देशित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  *🚔 SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. की निगरानी में नैनीताल पुलिस की शानदार व्यवस्था* *🔥 पूरी रात बाबा के रंग में रंगा कैंची धाम: तारों की छांव में भक्तगण कर रहे बाबा जी के दर्शन, एक लाख से पार हुआ आंकड़ा*

ख़बर शेयर करें -