स्पा सेंटर में देह व्यापार का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार, पांच पीड़िताएं मुक्त।

स्पा सेंटर में देह व्यापार का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार, पांच पीड़िताएं मुक्त।

स्पा सेंटर में देह व्यापार का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार, पांच पीड़िताएं मुक्त।

 

 उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

देहरादून: पुलिस ने रविवार को देहरादून शहर के विभिन्न स्पा सेंटरों पर छापेमारी कर देह व्यापार के एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया। इस कार्रवाई में एक महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि पांच पीड़िताओं को मौके से मुक्त कराया गया।

यह भी पढ़ें 👉  बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ करने वालों की अब खैर नहीं! नैनीताल में SSP मंजूनाथ टीसी का बड़ा एक्शन, स्कूल बसों से लेकर वैन तक पुलिस के रडार पर।

 

 

 

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि पुलिस ने शहर के 70 स्पा सेंटरों पर छापे मारे और पूर्व में दिए गए दिशा-निर्देशों के तहत दस्तावेज, सीसीटीवी फुटेज, ग्राहकों का विवरण, और कर्मचारियों के सत्यापन की जांच की। इस दौरान पुलिस एक्ट के तहत 29 चालान किए गए, जिनसे 10 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला गया।

यह भी पढ़ें 👉  जौलजीबी मेले में सीएम धामी का मेगा ऐलान, 102.72 करोड़ की सौगात से सीमांत पिथौरागढ़ में विकास को मिलेगी नई रफ्तार।

 

 

 

पटेलनगर मंडी क्षेत्र के पास स्थित ‘लाइन वुड स्पा सेंटर’ में छापेमारी के दौरान तीन पुरुष और तीन महिलाएं आपत्तिजनक हालत में पाए गए। इसके बाद स्पा संचालिका समेत चार लोगों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ के दूरस्थ क्षेत्रों के लिए दो ‘आरोग्य रथ’ को दिखाई हरी झंडी।

 

 

 

पुलिस ने अन्य स्पा सेंटरों को भी चेतावनी दी है और दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन न करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।