पूर्व सैनिकों का वीर नारियों द्वारा बनाया गया विजय दिवस।

पूर्व सैनिकों का वीर नारियों द्वारा बनाया गया विजय दिवस।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

आज दिनांक 16 दिसंबर को रामनगर के पूर्व सैनिक पदाधिकारी वीर नारियों पूर्व सैनिकों द्वारा विजय दिवस शहीद पार्क लखनपुर में मनाया गया, कार्यक्रम पूर्व सैनिकों के वरिष्ठ संरक्षक कैप्टन हरगोविंद पांडे जो स्वयं 1971 की लड़ाई में भाग लिए हुए हैं के नेतृत्व में बनाया गया, कार्यक्रम की अध्यक्षता सूबेदार मेजर कुलवंत सिंह रावत द्वारा की गई।

यह भी पढ़ें 👉  शिवलालपुर वार्ड नंबर 18 में ट्यूबवेल निर्माण का शिलान्यास, लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या के समाधान की उम्मीद।

 

 

 

कार्यक्रम में उपस्थित सचिव भुवन सिंह डंगवाल द्वारा बताया गया यह दिवस हम 1971 की लड़ाई के विजय स्वरूप विजय दिवस के रूप में मनाते हैं, जोकि भारत-पाकिस्तान के हुए युद्ध में अपने आप में एक शौर्य व वीरो की गाथा को कहता है।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार के तहत काठगोदाम पुलिस की कार्रवाई, तीन साल पुराने धोखाधड़ी के मामले में वारंटी गिरफ्तार।

 

 

 

हम सभी सौभाग्यशाली हैं कि हमनें वीरों की भूमि उत्तराखंड में जन्म लिया है, देश की आजादी से लेकर आज तक हुए सभी युद्धों में उत्तराखंड के लोगों का हमेशा एक योगदान रहा है, युद्ध में वीरगति को प्राप्त हुए वीर योद्धाओं को श्रद्धांजलि देते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की गई, तत्पश्चात 2 मिनट का मौन रखा गया वह वीरों को याद करते हुए जय घोष के नारे लगाए गए।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में सुरक्षित बचपन अभियान के तहत विधिक जागरूकता शिविर, विद्यार्थियों को दी गई POCSO एक्ट की जानकारी।

 

 

 

कार्यक्रम में सूबेदार मेजर कुलवंत सिंह रावत, संरक्षक हरगोविंद मासीवाल,ब्लॉक प्रतिनिधि चंद्र मोहन सिंह मनराल सचिव भुवन सिंह डंगवाल,पूर्व उपाध्यक्ष दामोदर जोशी, कैप्टन पूरन सिंह बिष्ट,हवलदार भगवत सिंह चौहान, हवलदार देशबंधु रावत,हवलदार अजय शर्मा,हवलदार भारत सिंह रावत (सेना मैडल),कैप्टेन ललित खाती व कई पूर्व सैनिक मौजूद रहे।