रामनगर चेयरमेन के लिए कुंजवाल ने कार्यकर्ताओं की टटोली नब्ज, किस किसने की दावेदारी, देखिये पूरी खबर।

रामनगर चेयरमेन के लिए कुंजवाल ने कार्यकर्ताओं की टटोली नब्ज, किस किसने की दावेदारी, देखिये पूरी खबर।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

रामनगर। सोमवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल निकाय चुनाव को लेकर ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से निकाय चुनाव को लेकर उनसे जानकारी ली। कुंजवाल ने कहा कि पूरे जनपद के कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट है। जिस किसी को भी पार्टी टिकट देगी उसे विजयी बनाने के लिए सबको मिलकर काम करना होगा। हम एकजुट रहेंगे तो नैनीताल जिले की सभी सीटों पर कांग्रेस विजयी होगी।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क पर हुड़दंग, गुंडागर्दी, मनमानी और अराजकता करने वालों पर SSP NAINITAL का शिकंजा।

 

 

 

पर्यवेक्षक गोविंद सिंह कुंजवाल के सामने नगर पालिका अध्यक्ष पद पर कई दावेदारों ने अपनी अपनी दावेदारी रखी। है। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत, कांग्रेस जिलाध्यक्ष राहुल छीमवाल, निवर्तमान पालिकाध्यक्ष हाजी मोहम्मद अकरम,कांग्रेस नगर अध्यक्ष भुवन शर्मा, कांग्रेस नेता अनिल अग्रवाल, युवा कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट फैजुल हक, पूर्व राज्यमंत्री डॉक्टर निशांत पपने, मीडिया प्रभारी विनय पड़लिया, कांग्रेस नेता महेंद्र प्रताप सिंह बिष्ट, युवा कांग्रेस नेता चांद खान, पूर्व प्रदेश महासचिव कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ नजाकत अली,कांग्रेस नेता जावेद खान, पूर्व सभासद मोहम्मद अजमल, पूर्व सभासद विमला आर्य, अब्दुल कय्यूम, शमीम अहमद, बाबर खान, फजल खान,सनव्वर कुरैशी,फरमान अली आदि मौजूद रहें।

यह भी पढ़ें 👉  NDPS एक्ट के मुकदमे में वांछित वारंटी साहिल गिरफ्तार, बनभूलपुरा पुलिस ने दबोचा।

 

 

 

 

*इन्होंने की दावेदारी* अवसर पर कांग्रेस की पालिकाध्यक्ष की दावेदारी में निवर्तमान पालिकाध्यक्ष हाजी मोहम्मद अकरम, वरिष्ठ नेता डॉक्टर जफर सैफी, निवर्तमान सभासद रुबीना सैफी, युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट फैजुल हक, अब्दुल कय्यूम, बाबर खान, धीरज सती, ताईफ खान, डॉक्टर निशांत पपने, सनव्वर अली, अनिल अग्रवाल, पंकज पांडे, मोहम्मद मुजीब, भुवन शर्मा, कलीम कुरैशी, तंजीम कुरैशी, अतुल सक्सेना ने कांग्रेस टिकट के लिए दावेदारी की है