कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के बिजरानी रेंज में एक नर हाथी के मृत अवस्था में मिलने से विभाग में मचा हड़कंप।

ख़बर शेयर करें -

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के बिजरानी रेंज में एक नर हाथी के मृत अवस्था में मिलने से विभाग में मचा हड़कंप।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

आज दिनांक 21-12-2024 की प्रातः मलानी ब्लॉक मिडिल बीट कक्ष संख्या 13 व 11 मिलान बिजरानी रेंज में गश्त टीम को 1 नर हाथी जिसकी उम्र लगभग 20 से 25 वर्ष रही होगी जिसके दोनों दांत सुरक्षित थे मृत अवस्था में पड़ा मिला। जिसकी सूचना स्टाफ द्वारा उच्चाधिकारियों को दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  कड़े सुरक्षा पहरे में संपन्न हो रही UKSSSC स्नातक स्तरीय परीक्षा, SSP मंजूनाथ टीसी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा।

 

 

 

सूचना मिलते ही पार्क के निदेशक व उपनिदेशक घटना स्थल पर पहुंचे और निरीक्षण किया और पाया कि मृत हाथी के पास बाघ के पैरों के निशान मिले व हाथी की पीठ पर दांत व पंजों के निशान मिले।

यह भी पढ़ें 👉  *🚩 बाबा के दरबार में उमड़ा जनसागर' — कैंची धाम में 36 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन* *खचाखच भरे मेला क्षेत्र में SSP NAINITAL डॉ. मंजूनाथ टीसी ने खुद संभाली सुरक्षा, यातायात और व्यवस्थाओं की कमान*

 

 

 

स्थानीय स्टाफ द्वारा बताया गया कि बाघ के द्वारा हाथी का पीछा 2-3 दिन से किया जा रहा था। प्रथम दृष्टया यह प्रतीत होता है कि बाघ द्वारा हाथी का पीछा करके उसे दौड़ाकर थकाया गया अतः हाथी की मृत्यु बाघ द्वारा प्रतीत होती है। नियमानुसार शव विच्छेदन कार्यवाही की गयी है। विसरा सैंपल एकत्रित कर अग्रिम जाँच हेतु ivri बरैली भेजे जा रहे हैँ।

यह भी पढ़ें 👉  रसगुल्ले के डिब्बे में छिपा था 'सफेद जहर', पुलिस ने खोला नशे के खेल का राज। मिठास के पर्दे में चल रहा था नशे का धंधा, ऑपरेशन प्रहार में तस्कर गिरफ्तार।

 

 

 

मौके पर निगरानी हेतु उक्त स्थल तथा उसके आस पास कैमरा ट्रैप लगाए गए है l मौके पर निम्न अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।