रामनगर के कुछ होटल में भी धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस का त्यौहार।

ख़बर शेयर करें -

रामनगर के कुछ होटल में भी धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस का त्यौहार।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

रामनगर में क्रिसमस का त्यौहार बड़ी धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। शहर के कई होटलों और रिसॉर्ट्स ने खास आयोजनों के जरिए पर्यटकों और स्थानीय निवासियों के लिए इस पर्व को यादगार बना दिया। होटलों में सजावट के लिए भव्य क्रिसमस ट्री, रोशनी, और झांकियां लगाई गईं, जो त्योहार के माहौल को और भी खुशनुमा बना रहीं थीं।

यह भी पढ़ें 👉  जंगली जानवरों के खतरे पर प्रशासन अलर्ट, 5 संवेदनशील गांव चिन्हित करने के आदेश

 

 

क्रिसमस के मौके पर होटलों में विशेष डिनर, लाइव म्यूजिक, और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सांता क्लॉज ने बच्चों को उपहार बांटे और पूरे माहौल में खुशी और उमंग भर दी।

यह भी पढ़ें 👉  DGP दीपम सेठ की हाईलेवल मीटिंग, 1400 से ज्यादा अपराधी गिरफ्तार उत्तराखंड पुलिस का बड़ा प्रहार

 

 

पर्यटकों ने रामनगर में इस खास दिन को प्रकृति के बीच मनाने का आनंद लिया। होटलों ने इस दिन को खास बनाने के लिए केक कटिंग सेरेमनी और रातभर चलने वाले कार्यक्रमों का आयोजन किया। स्थानीय और बाहरी लोग एक साथ मिलकर पर्व की खुशियां मनाते नजर आए।

यह भी पढ़ें 👉  वीआईपी दौरे से पहले सड़कों पर मेकअप, ग्रामीण बोले— अब नहीं चलेगी खानापूर्ति।

 

रामनगर में क्रिसमस का जश्न सभी के लिए प्रेम, खुशी और भाईचारे का संदेश लेकर आया।