
जीएसटी समस्याओं के समाधान को व्यापार मंडल ने सौंपा ज्ञापन।
उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक
रामनगर। व्यापारियों से जुड़ी जीएसटी संबंधी समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल रामनगर ने सहायक आयुक्त राज्य कर अनिल सिन्हा के माध्यम से आयुक्त वस्तु एवं सेवा कर को ज्ञापन भेजा। व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने कहा कि जीएसटी से संबंधित विभिन्न समस्याओं के कारण व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने इन समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने की मांग की।
ज्ञापन सौंपने के दौरान व्यापार मंडल के प्रदेश सचिव अनिल अग्रवाल ‘खुलासा’, नगर अध्यक्ष दिनेश चंद्रा, महासचिव अनुज शर्मा, कोषाध्यक्ष हिमांशु अग्रवाल, सचिव ऋषभ अग्रवाल और उपाध्यक्ष संजीव अग्रवाल प्रमुख रूप से मौजूद रहे। इस अवसर पर राज्य कर अधिकारी अश्वनी कर्णवाल भी उपस्थित रहे। व्यापार मंडल ने व्यापारियों के हित में जीएसटी संबंधी मामलों के निस्तारण को प्राथमिकता देने की मांग की।







