गढ़वाल सभा की नई टीम ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, विकास कार्यों पर की चर्चा

ख़बर शेयर करें -
गढ़वाल सभा की नई टीम ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, विकास कार्यों पर की चर्चा

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक


मुख्यमंत्री आवास में अखिल गढ़वाल सभा की नई कार्यकारिणी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात करके हुए उनको नववर्ष की शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अखिल गढ़वाल की नई कार्यकारिणी को बधाई देते हुए कहा कि राज्य की संस्कृति और विरासत को आगे बढ़ाने  में अखिल गढ़वाल सभा सराहनीय कार्य कर रही है।  उन्होंने कहा कि यह सभा साहित्य, बोली, भाषा और स्थानीय परंपरा के संरक्षण  में लगातार कार्य कर रही है तथा कौथिग (मेले) के आयोजन के माध्यम से स्थानीय कलाकारों को मंच देने का भी कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अखिल गढ़वाल सभा को हरसंभव सहयोग प्रदान करेगी।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क सुरक्षा माह के तहत नैनीताल पुलिस का यातायात जागरूकता अभियान, एसपी हल्द्वानी ने दिलाई सड़क सुरक्षा की शपथ।

इस अवसर पर अखिल गढ़वाल सभा ने मुख्यमंत्री को गढ़वाली-हिंदी-अंग्रेजी डिक्शनरी  बृहत  त्रिभाषीय शब्दकोश भेंट की।
इस दौरान अखिल गढ़वाल सभा के अध्यक्ष रोशन धस्माना, महासचिव गजेंद्र भंडारी सहित सभा के  अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी के नेतृत्व में जनसेवा का रिकॉर्ड, 474 कैंपों से 3.77 लाख से अधिक लोग लाभान्वित