गोपाल सिंह अधिकारी उर्फ गोपू पर हमला, दो दिन बाद आरोपी बैराज में नहाते गिरफ्तार।

दो दिन से पुलिस को दे रहा था चकमा, बैराज में नहाते पकड़ा गया गोपाल सिंह अधिकारी पर हमले का आरोपी।

गोपाल सिंह अधिकारी उर्फ गोपू पर हमला, दो दिन बाद आरोपी बैराज में नहाते गिरफ्तार।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

रामनगर। सिद्धपीठ श्री बालाजी मंदिर के सामने दो दिन पूर्व गोपाल सिंह अधिकारी उर्फ गोपू पर हुए हमले के मामले में रामनगर पुलिस ने फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद से आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर था और लगातार उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही थी। इसी बीच शनिवार को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी रामनगर कोसी बैराज पुल के पास नहा रहा है। सूचना मिलते ही कोतवाल सुशील कुमार खुद पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया।

यह भी पढ़ें 👉  कॉर्बेट परमिट बुकिंग प्रणाली सरल करने की मांग, नेचर गाइड एसोसिएशन ने पार्क वार्डन को सौंपा ज्ञापन।

 

 

बताया गया कि दो दिन पूर्व बालाजी मंदिर के सामने आरोपी ने गोपाल सिंह अधिकारी उर्फ गोपू पर हमला कर दिया था। हमले में गोपाल सिंह के सिर पर गंभीर चोट आई थी। इसके अलावा उनकी कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया था।

 

 

घायल गोपाल सिंह अधिकारी को तत्काल उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने उनके सिर की गंभीर चोट पर 40 से अधिक टांके लगाए। चोट गंभीर होने के चलते उनका उपचार अभी भी निजी अस्पताल में जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  असम के पूर्व DGP बीडी खर्कवाल का निधन, DGP दीपम सेठ ने जताया शोक।

इधर, घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। मामले की जानकारी मिलते ही रामनगर पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी। पुलिस टीम लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। पुलिस को शनिवार को सूचना मिली कि आरोपी कोसी बैराज पुल के पास मौजूद है और वहां नहा रहा है।

 

 

 

सूचना को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार पुलिस टीम के साथ तत्काल बैराज पहुंचे। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर आरोपी को चारों ओर से घेर लिया और उसे भागने का मौका दिए बिना गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोतवाली लाकर पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  भारत सरकार' का बोर्ड, नीली बत्ती और एयरगन; नैनीताल पुलिस की सघन चेकिंग में धरा गया फर्जी I.B. अधिकारी! SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर चप्पे-चप्पे पर चेकिंग का असर; हल्द्वानी में रौब झाड़ता रामपुर का शातिर युवक फर्जी ID कार्ड और कार समेत गिरफ्तार।

 

 

पुलिस अब हमले की वजह, घटना के दौरान इस्तेमाल किए गए सामान और वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। वहीं घायल गोपाल सिंह अधिकारी का अस्पताल में उपचार जारी है।