पुलिस ने चोरी की 3 मोटरसाइकिलों समेत 2 शातिर चोर दबोचे।

ख़बर शेयर करें -

पुलिस ने चोरी की 3 मोटरसाइकिलों समेत 2 शातिर चोर दबोचे।

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

हल्द्वानी – थाना बनभूलपुरा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए चोरी की गई तीन मोटरसाइकिलों समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

दिनांक 11 जुलाई 2025 को हसरत अली शाह निवासी गौजाजाली उत्तर ने अपनी टीवीएस अपाचे (UK04T-6417) चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर प्रभारी थानाध्यक्ष सुशील जोशी के नेतृत्व में गठित टीम ने सीसीटीवी फुटेज और लगातार प्रयासों के बाद 8 अगस्त को गौला बाईपास रोड स्थित यात्री विश्राम गृह के पास से सुनील राजपूत (19) और देव विश्वास उर्फ देबू (18) को गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी से सांसद अजय भट्ट ने की शिष्टाचार मुलाकात

पुलिस ने इनके कब्जे से बरामद की—

  1. स्प्लेंडर (काला, UP26K-7208)

  2. टीवीएस अपाचे (सफेद, UK04T-6417)

  3. एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल

बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) BNS की वृद्धि की गई है। दोनों के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  दाबका में समय से पहले पूरा हुआ लक्ष्य, पिछले वर्ष की तुलना में 19 करोड़ रुपये अधिक राजस्व प्राप्त। कोसी और दाबका नदियों में खनन सत्र 2025-26 सफलतापूर्वक सम्पन्न, 34.52 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित।

पुलिस टीम: उ.नि. मनोज यादव (टीम प्रभारी), कानि. महबूब अली, कानि. दिलशाद अहम, कानि. सुनील कुमार।

यह भी पढ़ें 👉  🚨*KVM स्कूल में लगी आग, समय पर पहुंची फायर ब्रिगेड, सुरक्षित बचीं आसपास की संपत्तियां तीन फायर टेंडरों ने आग पर पाया काबू* 👍*जनहानि शून्य, राहत एवं बचाव कार्य सफल, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी बोले- फायर विभाग की विस्तृत रिपोर्ट के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी*

ख़बर शेयर करें -