नैनीताल पुलिस का नशे के प्रति जागरूकता अभियान जारी, मजदूरों, स्थानीय व्यक्तियों एवं महिलाओं को नशे के प्रति किया जागरूक तथा महिला सेफ्टी का भी पढ़ाया पाठ।

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल पुलिस का नशे के प्रति जागरूकता अभियान जारी, मजदूरों, स्थानीय व्यक्तियों एवं महिलाओं को नशे के प्रति किया जागरूक तथा महिला सेफ्टी का भी पढ़ाया पाठ।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

*तल्लीताल, खन्स्यु पुलिस तथा महिला हेल्प लाईन प्रभारी द्वारा मजदूरों, स्थानीय व्यक्तियों एवं महिलाओं को नशे के प्रति किया जागरूक तथा महिला सेफ्टी का भी पढ़ाया पाठ*

यह भी पढ़ें 👉  NEET पुनर्परीक्षा पर नैनीताल पुलिस का सख्त पहरा, 11 परीक्षा केंद्र सुरक्षा घेरे में।

*एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा* द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में शिक्षण संस्थानों तथा सार्वजनिक स्थानों पर समय-समय पर नशा मुक्त अभियान के तहत आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के सम्बन्ध में जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

 

 

 

यह भी पढ़ें 👉  🚨 "कैंची धाम में अनुशासनहीनता पर 02 पुलिस कर्मियों पर बड़ी कार्यवाही, SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने दिया सख्त संदेश" 🔥 "वर्दी पहनकर अपराध करने वालों को नहीं मिलेगी ढाल, SSP का स्पष्ट ऐलान"

इसी क्रम में *तल्लीताल थानाप्रभारी रमेश बोरा के नेतृत्व में अ0उ0नि0 अंजुला जोन मय पुलिस टीम* द्वारा *बालियानाला में मजदूरों, आस-पास लोगों, महिलाओं एवं बच्चों को* तथा *थानाप्रभारी खन्स्यु विजय पाल के नेतृत्व* में पुलिस टीम द्वारा स्थानीय लोगो को नशा मुक्ति के संबंध में जागरूक किया तथा नशे के दुष्प्रभावों के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  टेंपो ट्रैवलर हादसे के बाद अस्पताल पहुंचे अजय भट्ट, चिकित्सकों से ली जानकारी।

 

 

इसके अतिरिक्त *महिला हेल्पलाइन प्रभारी उ0नि0 सुनीता कुँवर द्वारा* एफ.टी.आई ग्राउंड में *गर्ल्स फुटबॉल स्टेट टीम* को वूमेन सेफ्टी, साइबर सेफ्टी के साथ साथ नशे के प्रति जागरूक किया गया। एवं डायल 112 व 1930 के बारे में जानकारी दी गई।

*मीडिया सैल*
*नैनीताल पुलिस*


ख़बर शेयर करें -