*चलती बस में सिलसिलेवार चोरी की घटना का एसपी सिटी ने किया खुलासा** बैग काटकर सोने चांदी के आभूषण चोरी करने वाले 03 शातिर चोरों को नैनीताल पुलिस/एसओजी ने किया गिरफ्तार*

ख़बर शेयर करें -

*चलती बस में सिलसिलेवार चोरी की घटना का एसपी सिटी ने किया खुलासा** बैग काटकर सोने चांदी के आभूषण चोरी करने वाले 03 शातिर चोरों को नैनीताल पुलिस/एसओजी ने किया गिरफ्तार*

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

दिनांक 07.11.24 को वादिनी मुकदमा म0 कानि0 सोनिया द्वारा कोतवाली हल्द्वानी में *अज्ञात अभियुक्तगणो द्वारा रोडवेज की बस में यात्रा के दौरान ट्राली बैग काटकर बैग में रखे हैण्ड पर्स से सोने व चांदी के जेवरात चोरी किये जाने सम्बन्धी* तहरीर के आधार पर कोतवाली हल्द्वानी में अभियोग पंजीकृत कर विवेचना उ०नि० विजय कुमार के सुपुर्द की गयी।

 

 

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल श्री प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा मामले का तत्काल संज्ञान* लेते हुए मामले का शीघ्र अनावरण हेतु *विशेष टीम गठित* करने के निर्देश दिए गए। *अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी श्री प्रकाश चन्द्र के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी श्री नितिन लोहनी पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी श्री राजेश कुमार यादव के नेतृत्व* में पुलिस टीम गठित कर अलग अलग क्षेत्रों में लगाई गई।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में बाघ का हमला, पानी भरने गई महिला पर झपटा टाइगर, गांव में दहशत का माहौल।

 

 

 

गठित टीमों द्वारा दिनांक 18.11.24 को घटना में प्रकाश में आये 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था, तथा *शेष माल की बरामदगी* तथा अभियुक्त गणों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस लगातार प्रयासरत थी।
*दिनांक 09.01.2025 को 03 अभियुक्त गणों को रामपुर रोड फॉरेस्ट बैरियर के पास गिरफ्तार* कर उनके *कब्जे से चोरी किए गए आभूषण बरामद* किए गए।

 

 

 

*अभियुक्तों द्वारा थाना मुखानी में पंजीकृत* एफआईआर नं0 219/24 धारा 303 (2) बीएनएस में वादी रंजीत पुत्र श्याम लाल निवासी उप कारागार हल्द्वानी के *बैग से UK04PA- 0136 में यात्रा के दौरान दिनांक 27.10.2024 को वादी की पत्नी अनुसूया के बैग से सोने चांदी के जेवरात भी चोरी* किए गए थे।

यह भी पढ़ें 👉  आरटीई प्रवेश प्रक्रिया में बरती जाए पारदर्शिता, विद्यालयों में समय पर पूरी हों आधारभूत सुविधाएं: दीपक रावत।

 

 

 

*थाना कालाढूंगी क्षेत्र में भी इसी प्रकार की घटना को अंजाम* दिया गया है। जिस सम्बन्ध में थाना कालाढूंगी में एफआईआर नं0 114/2024 धारा 303 (2) बीएनएस वादी मीनू पांडे पत्नी भाष्कर पांडे निवासी सीएनटी कॉलोनी डहरिया जो कि रामनगर से हल्द्वानी भी बस में आ रही थी बेलपड़ाव के पास *बैग काटकर सोने चांदी के आभूषण चोरी* करने के सम्बन्ध में अभियोग पंजीकृत किया गया।

 

 

 

*गिरफ्तारी अभियुक्तगण-*

*1- मौ० सईद खान पुत्र कसरत अली* निवासी पुष्टी इब्राहिमपुर थाना रामराज जिला मुजफ्फरनगर उ०प्र० उम्र 29 वर्ष
*2- इसरत अली ऊर्फ बड्डा पुत्र जमील अहमद* नि० पाकीजा कालोनी जसपुर खुर्द थाना आई०टी०आई० काशीपुर जिला ऊधमसिंहनगर उम्र 40 वर्ष
*3- मौ० यामीन ऊर्फ भुल्लड़* पुत्र अनवर अली नि० ग्राम व थाना कुण्डा जिला ऊधम सिंह नगर उम्र 29 वर्ष

यह भी पढ़ें 👉  अफवाहों पर न दें ध्यान! बाबा के दरबार में आज 20,000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन स्थानीय जनता और होटल बुकिंग वालों को कोई रोक-टोक नहीं, शटल सेवा चल रही है लगातार — SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी 

 

 

*बरामदगी-*
01 अदद मंगल सूत्र मय डोरी,
02 अंगूठी,
02 जोड़ी झुमके,
01 चैन,
01 जोड़ी कान के कुंडल,
मंगल सूत्र का पैंडल,
06 टुकड़े दाने पीली धातु

*पूर्व में मामले से सम्बन्धित बरामदगी-*
01 सोने का मांगटीका, 01जोड़ी चांदी के पाजेब, 01 सोने की अंगूठी, 01 चांदी के पायल

 

 

 

*पुलिस टीम का विवरण-*
1- व0उ०नि० रोहताश सिंह कोतवाली हल्द्वानी
2- प्रभारी एसओजी संजीत राठौर
3- उ०नि० विजय कुमार
4- उ0नि0 दिनेश जोशी
5- उ0नि0 फिरोज आलम
6- हे०कानि० पूरन सिंह
7- हे0 का0 ललित श्रीवास्तव (एसओजी)
8- कानि० बृजेश सिंह
9- कानि0 नवीन राणा
10- कानि0 चन्दन (एसओजी)
11- कानि0 संतोष बिष्ट (एसओजी)
12- कानि0 राजेश बिष्ट (एसओजी)


ख़बर शेयर करें -