दुर्घटनाग्रस्त वाहन से घायल को बचाने में सीओ भवाली का सराहनीय प्रयास।

दुर्घटनाग्रस्त वाहन से घायल को बचाने में सीओ भवाली का सराहनीय प्रयास।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

पुलिस उपाधीक्षक भवाली सुमित पांडेय कैंचीधाम से सुरक्षा/ यातायात व्यवस्था का जायजा लेकर भवाली की तरफ वापस आ रहे थे। भवाली पेट्रोल पंप से आगे कुछ लोग जमा थे तथा चिल्ला रहे थे, पास जाकर देखने पर पता चला कि एक पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर 15, 20 फिट नहर में गिर गया था।

 

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस कप्तान मंजुनाथ ने ग्राउंड जीरो से लिया बड़ा, पहले सुरक्षित वापसी, फिर पहाड़ की चढ़ाई, कल रविवार के लिए One Way ट्रैफिक प्लान, शाम 06 घंटे पहाड़ों की ओर ट्रैफिक बन्द, हल्द्वानी वापसी वाले पर्यटकों को पहली प्राथमिकता।

 

घटना की सूचना मिलते ही बिना देरी किए मय चालक नहर के पास पहुंचे। पास जाकर देखा तो वाहन में 02 लोग सवार थे जिसमें से एक व्यक्ति सुरक्षित, तथा दूसरा घायल था। घायल को हमराही तथा स्थानीय लोगों की सहायता से वाहन से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  SIR के विरोध में रामनगर में कांग्रेस का हल्लाबोल, मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका, बर्खास्तगी और गिरफ्तारी की उठी मांग।

 

 

 

सी.ओ. भवाली  सुमित पाण्डे द्वारा समय पर घटना स्थल पर पहुंचकर पुलिस फोर्स के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन को कुशलतापूर्वक अंजाम दिया गया, जिससे घायल व्यक्ति की जान बच पाई।