रामनगर पुलिस का हुड़दंगियों पर शिकंजा, शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सख़्त कार्रवाई।

रामनगर पुलिस का हुड़दंगियों पर शिकंजा, शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सख़्त कार्रवाई।

रामनगर पुलिस का हुड़दंगियों पर शिकंजा, शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सख़्त कार्रवाई।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

रामनगर। सड़क दुर्घटनाओं में लगातार हो रही जनहानि पर अंकुश लगाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के आदेशानुसार रामनगर पुलिस ने गुरुवार रात विशेष अभियान चलाया। अभियान का नेतृत्व क्षेत्राधिकारी रामनगर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक रामनगर के निर्देशन में किया गया। इसमें पुलिस टीम के साथ पीएसी के जवान भी शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में लवप्रीत ने रखी जरूरतमंदों की बात, सीएम के निर्देश पर घर पहुंचा टैब।

चैकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने कुल 47 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही की। इनमें से 28 चालकों से ₹16,500 जुर्माना वसूला गया। वहीं, शराब पीकर वाहन चला रहे 4 चालकों के वाहन सीज किए गए। इसके अलावा 1 वाहन को कागज़ात अधूरे होने पर सीज किया गया और 14 चालकों के चालान कोर्ट में प्रस्तुत किए गए।

यह भी पढ़ें 👉  खताड़ी में मीट और मिठाई की दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, छह कारोबारियों को नोटिस।

साथ ही, सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के विरुद्ध सख़्ती दिखाते हुए पुलिस ने 41 चालान धारा 81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत किए और ₹10,500 संयोजन शुल्क वसूला।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क पर स्कूली बच्चों की लड़ाई का वीडियो वायरल, SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने लिया तत्काल संज्ञान, कालाढूंगी पुलिस ने बच्चों की पहचान कर बच्चों, परिजनों एवं स्कूल प्रबंधन की काउंसलिंग, परिजनों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही।

रामनगर पुलिस का कहना है कि ऐसे अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे ताकि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित हो सके और हुड़दंगियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।