नरेंद्र शर्मा पर हमले के बाद रामनगर में राजनीतिक माहौल गरमाया, बीजेपी पर गंभीर आरोप

नरेंद्र शर्मा पर हमले के बाद रामनगर में राजनीतिक माहौल गरमाया, बीजेपी पर गंभीर आरोप

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

रामनगर नगर निकाय चुनाव के दौरान निर्दलीय प्रत्याशी नरेंद्र शर्मा पर हमला करने का मामला सामने आया है। शर्मा ने इस हमले का आरोप भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के समर्थकों पर लगाते हुए कहा कि यह हमला उन्हें चुनावी प्रचार से रोकने और उनकी बढ़ती हुई लोकप्रियता को दबाने के लिए किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हर चौराहे और मेले में पुलिस दिखाई दे रही है, व्यवस्था बहुत अच्छी है”—श्रद्धालु, SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के कुशल मार्गदर्शन में नैनीताल पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की श्रद्धालुओं ने की जमकर सराहना, माँ नंदा-सुनंदा महोत्सव में चप्पे-चप्पे पर पुलिस की मुस्तैदी, दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने कहा—सुरक्षित माहौल और बेहतर व्यवस्थाओं से बढ़ा भरोसा।

नरेंद्र शर्मा का आरोप:
नरेंद्र शर्मा ने कहा, “बीजेपी सत्ता के नशे में चूर होकर चुनावी प्रचार में मेरी बढ़ती ताकत से घबराई हुई है। इस हमले का उद्देश्य मुझे और मेरे समर्थकों को डराना था ताकि मेरी आवाज़ को दबाया जा सके।” उन्होंने यह भी कहा कि बीजेपी अब इस तरह की हिंसा का सहारा लेकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को कमजोर कर रही है।चुनावी

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस का दो टूक संदेश—“छात्रसंघ चुनाव है, अपराधियों का अड्डा नहीं” हार्डकोर अपराधी व अराजक तत्व रडार पर, ITI गैंग का एक सन्दिग्ध भी हिरासत में।

माहौल में तनाव:
नरेंद्र शर्मा पर हुए इस हमले के बाद रामनगर नगर निकाय चुनाव का माहौल और भी गरमाया है। बीजेपी और निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थकों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला तेज हो गया है। अब यह देखना होगा कि इस घटना का चुनावी परिणामों पर क्या असर पड़ेगा और जनता इस पर कैसी प्रतिक्रिया देती है।