हल्द्वानी: स्पा सेंटर्स पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल का औचक निरीक्षण, तीन सेंटर्स पर 30,000 रुपये जुर्माना

हल्द्वानी: स्पा सेंटर्स पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल का औचक निरीक्षण, तीन सेंटर्स पर 30,000 रुपये जुर्माना

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

हल्द्वानी क्षेत्र के स्पा सेन्टरों में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल ने किया औचक निरीक्षण

अनियमितता पाये जाने पर 03 स्पा सेंटरों पर की कार्यवाही, 30000 का जुर्माना

 प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधी़क्षक नैनीताल के निर्देश पर महिलाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत दिनांक- 18-01-2025 को उ0नि0 मन्जू ज्याला, प्रभारी एण्टी ह्यूमैन ट्रैफिकंग फोर्स के नेतृत्व में मय पुलिस टीम द्वारा हल्द्वानी और मुखानी क्षेत्र के विभिन्न स्पा सेंटरों पर औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान निम्नलिखित अनियमितताएँ पाई गईं-
1- कोतवाली हल्द्वानी क्षेत्र में स्थित स्पा सेंटर-
Lotus spa centre, 7 heaven spa centre

यह भी पढ़ें 👉  मां नंदा-सुनंदा के दरबार में पहुंचे सीएम धामी, देवभूमि की संस्कृति और विरासत के संरक्षण का दोहराया संकल्प।

 

 

इन सभी सेंटरों में विजिटर रजिस्टर में कस्टमर का पूर्ण विवरण अंकित नहीं था, ग्राहक की आईडी का सत्यापन नहीं किया गया और कर्मचारियों का सत्यापन भी नहीं किया गया। इन अनियमितताओं के कारण इन तीनों सेंटरों को धारा 52(3)83 पुलिस एक्ट के तहत ₹10,000-10,000 के चालान किए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सरकारी परिसंपत्तियों की होगी अनिवार्य मैपिंग और जियोफेंसिंग, दो माह में पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश।

 

2- मुखानी क्षेत्र में स्थित स्पा सेंटर-
New sunlight spa centre को चैक किये जाने पर वर्करों का सत्यापन नहीं किया गया और विजिटर रजिस्टर में कस्टमर का पूर्ण विवरण अंकित नहीं किया गया। इन अनियमितताओं के कारण धारा 52(3)83 पुलिस एक्ट के तहत ₹10,000 का कोर्ट चालान किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  कॉर्बेट से राजाजी भेजे जाएंगे पांच और बाघ, NTCA और केंद्र से मिली दूसरे चरण की मंजूरी।

इस दबिश के दौरान एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की टीम ने विभिन्न स्पा सेंटरों में हो रही अनियमितताओं को उजागर करते हुए संबंधित नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए कार्यवाही की है।

पुलिस टीम-

1- उप नि० मन्जू ज्याला
2- हे0 का0गीता कोठारी
3- का0 महेंद्र भोज
4- म0 का0 दीपा सिंह
5- म0 का0 इंदिरा जोशी