रामनगर के 6 खिलाड़ीयो को 38वें राष्ट्रीय खेल उत्तराखंड में चल रहे खेलों प्रतिनिधित्व करने का गौरव हासिल हुआ।

ख़बर शेयर करें -

रामनगर के 6 खिलाड़ीयो को 38वें राष्ट्रीय खेल उत्तराखंड में चल रहे खेलों प्रतिनिधित्व करने का गौरव हासिल हुआ।

 

 

उधम सिंह राठौर -प्रधान संपादक

 

38वें राष्ट्रीय खेल उत्तराखंड में चल रहे है, जिसमे रामनगर के 6 खिलाड़ीयो को प्रतिनिधित्व करने का गौरव हासिल हुआ है।

 

 

दृष्टि रावत, श्रेया रेखारी ने फास्ट – 5 नेटबॉल उत्तराखंड टीम में जगह बनाई ये दोनों लिटिल स्कॉलर्स काशीपुर की छात्राएं हैं। नेटबॉल इवेंट देहरादून में 7 फरवरी से 13 फरवरी तक होगा।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय खेलों में खिलाड़ियों के लिए मनोरंजन और सीख का अनूठा संगम।

 

 

अंश बिष्ट( आर्मी पब्लिक स्कूल) गौरव नेगी( डिग्री कालेज रामनगर)और कोमल( जीपीपी रामनगर ), शौर्य पटेल (लिटिल स्कॉलर्स) मॉडर्न पेंटाथलॉन में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए 8 से 13 फरवरी तक मॉडर्न पेंटाथलॉन गेम्स में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करने का मौका हासिल किया है! ये इवेंट इंटरनेशनल स्टेडियम गौलापार हल्द्वानी में खेला जायेगा।

 

 

 

इन सभी खिलाड़ियों को काशीपुर के लिटिल स्कॉलर्स स्विमिंग अकादमी में बिना किसी शुल्क के पिछले एक साल से प्रशिक्षण दिया जा रहा था। मॉडर्न पेंटाथलॉन के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष पंकज भल्ला और सचिव दयाल सिंह फर्शवान ने इन खिलाड़ियों को विशेष प्रशिक्षण दिया है!

यह भी पढ़ें 👉  पौड़ी-देवप्रयाग मार्ग पर कार दुर्घटनाग्रस्त, विधायक राजकुमार पोरी ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

 

 

हेड कोच दयाल सिंह ने बताया कि अंश बिष्ट , शौर्य पटेल बाइथल में भाग लेंगे, गौरव नेगी लेजर रन में भाग लेंगे, जबकि कोमल ट्राइथलॉन में भाग लेंगी। गोपाल सिंह बिष्ट, संजय भारद्वाज, जितेंद्र सिंह बिष्ट, नंदन सिंह नेगी, जीवन बोरा, गौरव शर्मा, ने इन तीनों खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदा कॉरिडोर परियोजना की प्रगति की समीक्षा की।

 

 

 

साथ ही रामनगर के 6 उत्कृष्ट खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए ,38 वें राष्ट्रीय खेल उत्तराखंड में प्रतिभाग कर अपना अच्छा प्रदर्शन कर प्रदेश के साथ देश का नाम रोशन करे।