ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025″ के तहत हल्द्वानी पुलिस की कार्रवाई, 11 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार।

ख़बर शेयर करें -

ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025″ के तहत हल्द्वानी पुलिस की कार्रवाई, 11 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार।

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025” अभियान के अंतर्गत सभी थाना प्रभारियों को नशे की तस्करी करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  फरार चल रहे वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

 

 

 

निर्देशों के क्रम में नगर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी व क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में एवं प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी राजेश यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थो की तस्करी की रोकथाम में कार्यवाही करते हुये जवाहर नगर रेलवे क्रासिंग से 100मी0 आगे रेलवे स्टेशन हल्द्वानी में अभियुक्त सावेज पुत्र महबूब निवासी देवलातल्ला पजाया गौलापार कुंवरपुर थाना काठगोदाम के कब्जे से 11 ग्राम स्मैक बरामद कर गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें 👉  आत्मनिर्भर उत्तराखंड के लिए तीन ‘ग्रोथ डाइवर्स’ पर फोकस, कृषि-उद्योग-पर्यटन को बजट में प्राथमिकता।

 

 

उक्त सम्बन्ध में थाना हल्द्वानी में मु० एफआईआर न० 56/25 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट बनाम सावेज पंजीकृत किया गया है।

बरामदगी-
स्मैक 11 ग्राम

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में महिला दिवस पर विचार गोष्ठी व सांस्कृतिक कार्यक्रम, महिलाओं को अधिकारों और सशक्तिकरण का संदेश।

पुलिस टीम-

1- उ0नि0 अनिल कुमार
2- कानि0 प्रकाश सिंह
3- कानि0 अरविन्द नयाल