महाशिवरात्रि पर खटीमा में सामूहिक विवाह समारोह, मुख्यमंत्री ने नवदम्पतियों को दिया आशीर्वाद।

महाशिवरात्रि पर खटीमा में सामूहिक विवाह समारोह, मुख्यमंत्री ने नवदम्पतियों को दिया आशीर्वाद।

महाशिवरात्रि पर खटीमा में सामूहिक विवाह समारोह, मुख्यमंत्री ने नवदम्पतियों को दिया आशीर्वाद।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

खटीमा। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर बुधवार को खटीमा में दो स्थानों—गौरी शंकर महादेव मंदिर, ब्रह्म कॉलोनी और आरपी पब्लिक स्कूल, मेलघाट रोड—पर सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नवदम्पतियों को आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में कुल 50 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कन्यादान को हमारे समाज और संस्कृति में महादान माना गया है। इस पुनीत कार्य में एक अभिभावक के रूप में शामिल होना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने खटीमा की गंगा-जमुनी तहजीब की सराहना करते हुए कहा कि यह स्थान एक “लघु भारत” की तरह है, जहां सभी समुदाय प्रेमभाव से रहते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में तड़के कार सवार युवक पर जानलेवा हमला, ईंट-पत्थरों से किया वार; खून से सनी मिली कार।

महिला सशक्तिकरण पर विशेष जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि “बेटियां दो-दो घरों को रोशन करती हैं और उनके सशक्त होने से राष्ट्र सशक्त होता है।” राज्य सरकार महिलाओं और बालिकाओं के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इसी कड़ी में प्रदेश में सभी सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 30% क्षैतिज आरक्षण दिया गया है, जिससे उन्हें आगे बढ़ने के बेहतर अवसर मिल रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  आदर्श रामलीला समिति के संचालन और चुनाव पर उठे सवाल, प्रशासन ने कसा शिकंजा, शिकायत के बाद पांच सदस्यीय जांच कमेटी गठित, पंजीकरण से लेकर सदस्यता और वित्तीय लेनदेन तक की होगी पड़ताल।

राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड की शानदार उपलब्धि

मुख्यमंत्री धामी ने हाल ही में उत्तराखंड में संपन्न 38वें राष्ट्रीय खेलों की भी चर्चा की और कहा कि प्रदेश ने इन खेलों में शानदार प्रदर्शन किया है। उत्तराखंड ने मेडल तालिका में 25वें स्थान से छलांग लगाकर 7वां स्थान प्राप्त किया, जिसमें प्रदेश की बेटियों ने भी बड़ी संख्या में पदक जीतकर गौरव बढ़ाया। उन्होंने इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, सट्टे की खाई-बाड़ी करते दूसरा दबोचा, बनभूलपुरा पुलिस की दोहरी कार्रवाई।

विशिष्ट अतिथि हुए शामिल

इस अवसर पर मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती गीता धामी, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, पूर्व विधायक प्रेम सिंह राणा, जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, एसएसपी मणिकांत मिश्रा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।