उत्तराखंड: सेना और ITBP ने माणा क्षेत्र में 47 लोगों को बचाया, 6 घायलों का उपचार जारी।

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड: सेना और ITBP ने माणा क्षेत्र में 47 लोगों को बचाया, 6 घायलों का उपचार जारी।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

 

माणा (उत्तराखंड) – माणा क्षेत्र में कल से चल रहे रेस्क्यू अभियान में सेना और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की टीम ने अब तक 47 लोगों को सफलतापूर्वक खोज निकाला है। इनमें से 6 लोग घायल पाए गए, जिन्हें तत्काल हेलिकॉप्टर के माध्यम से ज्योर्तिमठ स्थित सेना चिकित्सालय पहुंचाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  तोता घाटी में पलटी चारधाम यात्रियों की बस, 39 श्रद्धालु सवार; बड़ा हादसा टला।

 

 

 

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, खराब मौसम और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है। सेना और आईटीबीपी की संयुक्त टीम पूरी मुस्तैदी के साथ राहत कार्य में जुटी हुई है। स्थानीय प्रशासन भी इस अभियान में सहयोग कर रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  आपदा प्रबंधन में पूर्व सैनिकों की होगी बड़ी भूमिका, उत्तराखंड में आपदा प्रबंधन को मिलेगी नई ताकत, पूर्व सैनिकों को जोड़ा जाएगा तंत्र से।

 

 

रेस्क्यू अभियान के दौरान बचाए गए लोगों को प्राथमिक उपचार और आवश्यक सहायता प्रदान की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि घायलों की हालत स्थिर बनी हुई है और उनका उचित इलाज किया जा रहा है।

 

 

 

 

प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे मौसम की अनिश्चितता को ध्यान में रखते हुए सतर्क रहें और आवश्यकतानुसार ही यात्रा करें। सेना और आईटीबीपी की टीम किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।

यह भी पढ़ें 👉  स्पा की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा! पुलिस का बड़ा छापा, सेक्स रैकेट का भंडाफोड़।

 

 

 

इस सफल बचाव अभियान के लिए स्थानीय लोग सेना और आईटीबीपी की टीम की सराहना कर रहे हैं।