SSP नैनीताल मीणा का सट्टेबाजों पर कड़ा प्रहार, सार्वजनिक स्थान पर सट्टे की खाई-बाड़ी करते 02 सट्टेबाज गिरफ्तार, ₹20,720 नगदी बरामद। 

ख़बर शेयर करें -

SSP नैनीताल मीणा का सट्टेबाजों पर कड़ा प्रहार, सार्वजनिक स्थान पर सट्टे की खाई-बाड़ी करते 02 सट्टेबाज गिरफ्तार, ₹20,720 नगदी बरामद। 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के आदेश पर जनपद में अवैध सट्टा व जुआ के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बनभूलपुरा थाना पुलिस ने दो अलग-अलग कार्यवाहियों में सार्वजनिक स्थान पर सट्टे की खाई-बाड़ी करते हुए दो सट्टेबाजों को गिरफ्तार कर नकदी व सामान बरामद किया है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्लैक फिल्म से मॉडिफाइड लाइट तक… परिवहन विभाग का बड़ा एक्शन, 967 वाहनों के चालान, 113 सीज।

मामला-1

पुलिस ने चेकिंग के दौरान राजेश गुप्ता पुत्र स्व. बालक राम गुप्ता निवासी चौधरी कॉलोनी, गौजाजाली, थाना बनभूलपुरा (उम्र 45 वर्ष) को सट्टा लगवाते रंगे हाथ दबोच लिया। अभियुक्त के कब्जे से सट्टा पर्ची, पैन, गत्ता एवं ₹13,950 नकद बरामद हुए। उसके खिलाफ FIR संख्या 227/25 धारा 13 जुआ अधिनियम पंजीकृत की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में ARTO का सघन चेकिंग अभियान, 15 वाहनों के चालान; बिना नंबर प्लेट वाहनों पर विशेष निगरानी।

मामला-2

इसी तरह पुलिस ने रिजवान पुत्र शाहिद निवासी निसाद स्कूल के पास, इन्द्रानगर, थाना बनभूलपुरा (उम्र 30 वर्ष) को भी सट्टे की खाई-बाड़ी करते गिरफ्तार किया। उसके पास से सट्टा पर्ची, पैन, गत्ता एवं ₹6,770 नगद बरामद हुआ। इस संबंध में FIR संख्या 228/25 धारा 13 जुआ अधिनियम दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  निर्माणाधीन फ्लाईओवर के नीचे गाटर गिरने से दो कांवड़ यात्रियों की मौत।

पुलिस टीम

टीम-1 : अपर निरीक्षक हेमन्त प्रसाद, कांस्टेबल हरीश रावत, कांस्टेबल सुनील कुमार
टीम-2 : अपर निरीक्षक पुष्कर आर्या, कांस्टेबल लक्ष्मण राम, कांस्टेबल मोहम्मद अतहर


ख़बर शेयर करें -