“ड्रग फ्री देवभूमि” अभियान के तहत रामनगर में बड़ी कार्रवाई, महिला तस्कर गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

“ड्रग फ्री देवभूमि” अभियान के तहत रामनगर में बड़ी कार्रवाई, महिला तस्कर गिरफ्तार

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

रामनगर पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला तस्कर को 34 पैकेट गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई “ड्रग फ्री देवभूमि” अभियान के तहत की गई। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार महिला आशा उर्फ हमीदा, निवासी नई बस्ती गुलरघट्टी, रामनगर, लंबे समय से गांजे की तस्करी कर रही थी और इससे पहले भी कई बार जेल जा चुकी है।

यह भी पढ़ें 👉  एसी फटने से धधका लिकर किला, फायर टीम की मुस्तैदी से आग पर काबू।

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, कई सालों से कर रही थी नशे का कारोबार

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने महिला के घर छापा मारकर 34 पैकेट (0.466 ग्राम) गांजा बरामद किया। पूछताछ में महिला ने स्वीकार किया कि वह गांजे की पुड़िया ₹100 और घर पर ₹200 में बेचती थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उपनिरीक्षक से निरीक्षक बने सुशील जोशी, एसएसपी ने कंधों पर सजाए सितारे।

गिरफ्तारी टीम:

  • व0उ0नि0 द्वितीय मनोज नयाल
  • उ0नि0 सुरभि
  • हे0कानि नसीम अहमद
  • का0 संजय कुमार
  • म0कानि रक्षा रौतेला

ख़बर शेयर करें -