बलिया में शादी समारोह बना मातम, बरात में मारपीट से एक की मौत

बलिया में शादी समारोह बना मातम, बरात में मारपीट से एक की मौत

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

बलिया (सिकंदरपुर)। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के चकखान गांव में बीती रात बरात के दौरान मारपीट में सहबलिया की मौत हो गई, जबकि दर्जनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर रात में ही मर्चरी हाउस भेज दिया।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क पर स्कूली बच्चों की लड़ाई का वीडियो वायरल, SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने लिया तत्काल संज्ञान, कालाढूंगी पुलिस ने बच्चों की पहचान कर बच्चों, परिजनों एवं स्कूल प्रबंधन की काउंसलिंग, परिजनों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही।

सड़क पर बैठकर प्रदर्शन, गिरफ्तारी की मांग

घटना से आक्रोशित वर-वधू पक्ष के लोगों ने शनिवार सुबह बस स्टेशन चौराहे पर धरना दिया। प्रदर्शनकारियों ने शव को सिकंदरपुर लाने और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  छात्रसंघ चुनाव के अंतिम दौर में मारपीट पर SSP NAINITAL का तत्काल एक्शन, MBPG कॉलेज हल्द्वानी में दो गुटों के बीच विवाद—02 युवक गिरफ्तार, अन्य अराजक तत्वों की पहचान कर गिरफ्तारी की कार्यवाही जारी।

पुलिस ने समझाकर कराया शांत

सूचना पर पहुंचे एसएचओ विकास चंद्र पांडेय व चौकी प्रभारी ज्ञान प्रकाश तिवारी ने लोगों को समझाकर मामला शांत कराया। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी हैं और पूरे मामले की जांच जारी है।