एसएसपी नैनीताल का सख्त संदेश – अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं, होगी कड़ी कार्रवाई, राजनीतिक रंजिश में युवक को मारी गई गोली, नैनीताल पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी को दबोचा।

एसएसपी नैनीताल का सख्त संदेश – अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं, होगी कड़ी कार्रवाई, राजनीतिक रंजिश में युवक को मारी गई गोली, नैनीताल पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी को दबोचा।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

नैनीताल। भोटिया पड़ाव क्षेत्र में जजी के पास बीती रात एक युवक को गोली मारने की घटना से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी नैनीताल प्रहलाद मीणा ने तत्काल एसपी सिटी हल्द्वानी, सीओ सिटी हल्द्वानी, प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी समेत पुलिस टीम को मौके पर रवाना किया।

एसएसपी नैनीताल का सख्त संदेश – अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं, होगी कड़ी कार्रवाई, राजनीतिक रंजिश में युवक को मारी गई गोली, नैनीताल पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी को दबोचा।

तत्परता से की गई कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने घायल युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया और परिजनों को सूचित किया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 109/137(2)/352 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर टीमों का गठन किया। मामले की गहन जांच के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, स्थानीय लोगों से पूछताछ की गई और मुखबिरों को सक्रिय किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  कालागढ़ के प्राकृतिक पर्यावरण की विशेषताओं से रूबरू हुए प्रशिक्षु वन आरक्षी, फील्ड भ्रमण कर सीखा वन एवं वन्यजीव संरक्षण का पाठ।

लगातार प्रयासों के बाद पुलिस टीम ने आरोपी को बसानी क्षेत्र, थाना मुखानी से गिरफ्तार कर लिया।

राजनीतिक रंजिश में दिया वारदात को अंजाम

पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि पिछले चुनाव में उसकी पत्नी की हार के कारण उसने आपसी रंजिश के चलते इस घटना को अंजाम दिया।

यह भी पढ़ें 👉  SSP मंजूनाथ टीसी की सख्ती का दिखा असर, नैनीताल पुलिस ने 55.25 लाख के 250 गुमशुदा मोबाइल बरामद कर लौटाई लोगों की मुस्कान।

गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास

गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुमित बिष्ट उर्फ बाली पुत्र नंदन सिंह, निवासी बैलेजली लॉज, भोटिया पड़ाव, हल्द्वानी के रूप में हुई है।
आरोपी पर पहले से ही हत्या के प्रयास, बलवा, छेड़छाड़ और मारपीट सहित 16 मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा, समय-समय पर उस पर गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई भी की गई है।

बरामदगी:

  • घटना में प्रयुक्त वाहन: Maruti Fronx (UK04AL5092)
  • एक अवैध तमंचा व 32 बोर का एक जिंदा कारतूस

एसएसपी ने पुलिस टीम को दिया इनाम

एसएसपी नैनीताल प्रहलाद मीणा ने इस सराहनीय कार्य के लिए पुलिस टीम को ₹2500 का नगद इनाम देने की घोषणा की।

यह भी पढ़ें 👉  पति अंकुर छाबड़ा और गुरमीत कौर उर्फ गीता कौर पर मारपीट व धमकी देने का आरोप, तीन बच्चों को वापस पाने के लिए कोतवाली पहुंची तमन्ना।

गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम:

  1. राजेश कुमार यादव – प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली
  2. व0उ0नि0 रोहताश सिंह सागर
  3. उ0नि0 संजीत राठौड़ – प्रभारी एसओजी
  4. उ0नि0 दिनेश जोशी
  5. उ0नि0 नरेंद्र कुमार
  6. हे0कानि0 विक्रम सिंह
  7. हे0कानि0 कैलाश आर्या
  8. कानि0 तारा सिंह
  9. सर्विलांस टीम

नैनीताल पुलिस का संदेश – अपराधियों को नहीं मिलेगी कोई छूट

एसएसपी नैनीताल ने साफ शब्दों में कहा कि जिले में अपराध और अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है। पुलिस की मुस्तैदी से यह साबित हो गया कि अपराधी कितना भी शातिर क्यों न हो, वह कानून की पकड़ से बच नहीं सकता।