एसपी सिटी हल्द्वानी ने की पीस कमेटी की बैठक, त्योहारों को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील।

एसपी सिटी हल्द्वानी ने की पीस कमेटी की बैठक, त्योहारों को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

हल्द्वानी: आगामी होली और रमजान के मद्देनजर एसपी सिटी  प्रकाश चंद्र ने आज कोतवाली हल्द्वानी मीटिंग हॉल में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की। बैठक में पुलिस, प्रशासन, नगर निगम, व्यापार मंडल, धार्मिक संगठनों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस दौरान सभी से त्योहारों को आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई।

बैठक में लिए गए प्रमुख निर्णय:

▪️ होली और जुमा एक ही दिन होने के कारण प्रशासन ने सभी समुदायों से संयम और सौहार्द बनाए रखने की अपील की।

▪️ धार्मिक आयोजनों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी, किसी भी अराजक तत्व पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  बच्चों की सुरक्षा के प्रति सतर्क नैनीताल पुलिस, नाराज होकर घर से निकले बालक को मिलाया परिवार से।

▪️ नमाज मस्जिदों के अंदर ही अदा करने और होली खेलने का समय निर्धारित करने पर सहमति बनी, ताकि किसी को असुविधा न हो।

▪️ सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम एक्टिव रहेगी, किसी भी तरह की अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।

▪️ होली के दौरान हुड़दंग, रेस ड्राइविंग और शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  ADG की सख्त फटकार के बाद एक्शन मोड में नैनीताल पुलिस—साइबर क्राइम हॉटस्पॉट पर बड़ा प्रहार* *जनपद में एक ही रात में 43 मुकदमे दर्ज, अब तक 49 अभियोग पंजीकृत, ADG डॉ. वी. मुरुगेशन की नाराजगी के बाद IG कुमाऊँ के निर्देशों पर तेज हुई कार्यवाही।

▪️ सभी थानाध्यक्षों को गश्त बढ़ाने, बाजारों में सुरक्षा बढ़ाने और आवश्यक सेवाओं की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

सीओ रामनगर और लालकुआं में भी हुई बैठकें

इसी क्रम में सीओ रामनगर सुमित पांडे और सीओ लालकुआं श्रीमती दीपशिखा अग्रवाल की अध्यक्षता में रामनगर, कालाढूंगी और लालकुआं में भी पीस कमेटी की बैठकें आयोजित की गईं। इन बैठकों में भी प्रशासन और स्थानीय लोगों के साथ संवाद कर सांप्रदायिक सौहार्द और शांतिपूर्ण त्योहार मनाने की अपील की गई।

सिटी मजिस्ट्रेट ए.पी. बाजपेई ने बताया कि होलिका दहन का प्रमुख स्थल मंगलपड़ाव रहेगा, जहां पर्याप्त सुरक्षा बल की तैनाती की जाएगी। साथ ही, बिजली-पानी जैसी आवश्यक सेवाओं की आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के कई शहरों में SSP का एक्शन, रामनगर में कथित सट्टा-जुआ और कच्ची शराब पर कार्रवाई का इंतजार! दिवाली से पहले उठे सवाल।

बैठक में प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी  राजेश कुमार यादव, निरीक्षक अभिसूचना  जितेंद्र उप्रेती, थानाध्यक्ष बनभूलपुरा नीरज भाकुनी समेत विभिन्न प्रशासनिक अधिकारी, व्यापारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि और धार्मिक संगठनों के सदस्य उपस्थित रहे।

प्रशासन का संदेश:

सभी नागरिक आपसी सद्भाव बनाए रखें, किसी भी अफवाह से बचें और त्योहारों को शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं। किसी भी आपत्तिजनक गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।