धामी सरकार के तीन साल: उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने बताया निराशाजनक।

धामी सरकार के तीन साल: उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने बताया निराशाजनक।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

रामनगर, 23 मार्च 2025: उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी (उपपा) ने प्रदेश की पुष्कर सिंह धामी सरकार के तीन साल के कार्यकाल को पूरी तरह असफल और निराशाजनक करार दिया है। पार्टी के प्रधान महासचिव एवं राज्य आंदोलनकारी प्रभात ध्यानी ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि धामी सरकार ने विकास कार्यों के बजाय नफरत की राजनीति को बढ़ावा दिया है और प्रदेश को गहरी आर्थिक-सामाजिक समस्याओं की ओर धकेल दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  खून का रिश्ता, चोरी का कनेक्शन! लालकुआं में दो सगे भाई निकले शातिर चोर।

प्रभात ध्यानी ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार लोगों को हिंदू-मुस्लिम और पहाड़ी-मैदानी के नाम पर बांटने का कार्य कर रही है ताकि अपनी नाकामियों पर पर्दा डाला जा सके। उन्होंने कहा कि सरकार भ्रष्टाचार पर नियंत्रण पाने में पूरी तरह विफल रही है, जिसके चलते प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएँ बदहाल हो चुकी हैं। पहाड़ों से लगातार हो रहे पलायन और खाली होते गाँव इस बात का प्रमाण हैं कि सरकार रोजगार सृजन में असफल रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के 13 खिलाड़ी एशियन चैंपियनशिप में दिखाएंगे दमखम, पदकों का लक्ष्य लेकर UAE रवाना।

‘कॉरपोरेट माफियाओं के हाथ में सरकार का रिमोट’
उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने यह भी आरोप लगाया कि धामी सरकार का रिमोट कंट्रोल पूंजीपति और माफिया चला रहे हैं। ध्यानी ने कहा कि सरकार उन्हीं नीतियों को लागू कर रही है, जिनसे बड़े कॉरपोरेट्स और माफिया को लाभ हो।

यह भी पढ़ें 👉  मंडलायुक्त दीपक रावत और DM ललित मोहन रयाल ने दी दीपावली की शुभकामनाएं, सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल त्योहार मनाने की अपील।

पार्टी ने सरकार से प्रदेश की जनता के हित में काम करने और नफरत की राजनीति छोड़ने की अपील की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि सरकार अपनी नीतियों में सुधार नहीं करती, तो जनता सड़कों पर उतरकर इसका विरोध करेगी।