आखिरकार कुंभकरण की नींद से जागा रामनगर प्रशासन, अवैध खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 10 वाहन जब्त।

आखिरकार कुंभकरण की नींद से जागा रामनगर प्रशासन, अवैध खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 10 वाहन जब्त।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

रामनगर। प्रशासन ने अवैध खनिज परिवहन की लगातार मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए सख्त कार्रवाई की। एसडीएम राहुल शाह के नेतृत्व में गठित संयुक्त टीम ने अचानक छापेमारी कर अवैध खनन में संलिप्त 10 वाहनों को जब्त कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  14 वर्षीय जसकिरत सिंह ने रचा इतिहास, 15 सेकंड में 39 जंपिंग जैक्स लगाकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड।

 

 

 

इस अभियान में एआरटीओ संदीप वर्मा, तहसीलदार कुलदीप पांडेय, खनन विभाग, राजस्व विभाग और परिवहन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने खनन गतिविधियों पर बारीकी से नजर रखी, वाहनों के परमिट व दस्तावेजों की जांच की और पर्यावरणीय दिशानिर्देशों के अनुपालन की स्थिति का आकलन किया।

यह भी पढ़ें 👉  नाबालिगों को गाड़ी देना पड़ सकता है भारी! SSP नैनीताल की अभिभावकों से भावुक अपील, बोले— हादसों के दृश्य रातों की नींद उड़ा देते हैं।

 

 

 

10 वाहन जब्त, 21 के काटे चालान

अवैध खनन में लिप्त पाए गए 10 वाहनों में 3 बैक कराहा, 4 ट्रक एवं डंपर, तथा 3 मोटरसाइकिलें शामिल थीं, जो खनन क्षेत्र में अवैध रूप से उपयोग हो रही थीं। इसके अलावा, 21 वाहनों का चालान किया गया जो विभिन्न नियमों का उल्लंघन करते पाए गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था को नई रफ्तार देने की तैयारी, CM धामी ने बताया अनुपूरक बजट का रोडमैप।

 

 

 

सख्त कार्रवाई की चेतावनी

उप जिलाधिकारी राहुल शाह ने कहा कि अवैध खनन व परिवहन को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन के अनुसार, आगामी दिनों में भी इस तरह की जांच और निगरानी लगातार जारी रहेगी।