जल संरक्षण को लेकर जिलाधिकारी ने SARRA कार्यों की ली समीक्षा बैठक, कैंचीधाम, ओखलकांडा व भीमताल में विशेष जल योजना पर जोर।

जल संरक्षण को लेकर जिलाधिकारी ने SARRA कार्यों की ली समीक्षा बैठक, कैंचीधाम, ओखलकांडा व भीमताल में विशेष जल योजना पर जोर।

जल संरक्षण को लेकर जिलाधिकारी ने SARRA कार्यों की ली समीक्षा बैठक, कैंचीधाम, ओखलकांडा व भीमताल में विशेष जल योजना पर जोर।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

हल्द्वानी। जिलाधिकारी वंदना ने सोमवार को हल्द्वानी कैंप कार्यालय में स्प्रिंग एंड रिवर रिजुविनेशन अथॉरिटी (SARRA) के तहत जिले में संचालित कार्यों की समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को भूजल संकट वाले क्षेत्रों में दीर्घकालिक योजनाओं के तहत कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  पहाड़ की महिलाओं के हुनर को बाजार से जोड़ने की अनूठी पहल, भीमताल में खुला पांडेय ऑर्गेनिक स्टोर, स्थानीय उत्पादों को मिलेगी नई पहचान।

जिलाधिकारी ने कैंचीधाम व ओखलकांडा के देवगुरु पर्वत क्षेत्र में जल संरक्षण के प्रस्ताव तैयार कर शीघ्र कार्य शुरू करने के निर्देश वन विभाग को दिए। उन्होंने कहा कि कैंचीधाम मेले से पहले संबंधित सभी जल संवर्धन कार्य पूरे किए जाएं।

उन्होंने कहा कि वन विभाग और विकासखंड मिलकर चाल-खाल और खांतियों का निर्माण करें। कार्यों में 50% खर्च विभागीय बजट से और 50% राशि SARRA से दी जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  कालागढ़ के प्राकृतिक पर्यावरण की विशेषताओं से रूबरू हुए प्रशिक्षु वन आरक्षी, फील्ड भ्रमण कर सीखा वन एवं वन्यजीव संरक्षण का पाठ।

मुख्य विकास अधिकारी को अमृत सरोवरों का निरीक्षण कर जल संचय की संभावनाओं वाले क्षेत्रों की रिपोर्ट तैयार करने को कहा गया। भवाली और भीमताल क्षेत्र में जन अभियान के रूप में जल संरक्षण अभियान चलाने के निर्देश भी दिए गए।

जिलाधिकारी ने कहा कि जहां अच्छा कार्य हुआ है वहां के लोगों और कार्मिकों को सम्मानित किया जाएगा और जहां कार्य शिथिल हैं वहां जिला पंचायत राज अधिकारी निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही करेंगे। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों के होटल, रिजॉर्ट व होमस्टे संचालकों को भी जल संचय के लिए प्रेरित करने को कहा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की सियासत में हलचल! खानपुर विधायक उमेश कुमार ने किया इस्तीफे का ऐलान

अगली बैठक में सभी खंड विकास अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों की प्रगति रिपोर्ट पीपीटी के माध्यम से प्रस्तुत करेंगे।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अशोक कुमार, प्रभागीय वनाधिकारी नैनीताल चंद्रशेखर जोशी, उप निदेशक जलागम प्रबंधन व SARRA सदस्य सचिव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।