झील में डूब रही महिला को बचाने वाले पुलिसकर्मी और नाविकों को एसएसपी ने किया सम्मानित, प्रशंसा पत्र देकर बढ़ाया हौसला, सभी पुलिसकर्मियों को प्रेरित करने का संदेश।

ख़बर शेयर करें -

झील में डूब रही महिला को बचाने वाले पुलिसकर्मी और नाविकों को एसएसपी ने किया सम्मानित,
प्रशंसा पत्र देकर बढ़ाया हौसला, सभी पुलिसकर्मियों को प्रेरित करने का संदेश।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

नैनीताल, 07 अप्रैल:
मल्लीताल क्षेत्र के बोट स्टैंड के पास 06 अप्रैल की रात को प्रयागराज से नैनीताल घूमने आई एक महिला झील में सेल्फी लेते समय अचानक फिसलकर पानी में गिर गई। महिला की जान बचाने के लिए तत्परता और साहस का परिचय देते हुए मौके पर मौजूद तीन पुलिसकर्मियों और चार नाविकों ने तत्काल बचाव कार्य शुरू किया और महिला को सुरक्षित बाहर निकाल कर उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाया।

यह भी पढ़ें 👉  नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर सीएम धामी का विपक्ष पर तीखा प्रहार, मातृशक्ति से जवाब की चेतावनी।

इस साहसिक कार्य की सराहना करते हुए आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा सभी बचावकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। एसएसपी ने कहा कि ऐसे कार्य न केवल मानवीय संवेदनाओं को दर्शाते हैं, बल्कि पुलिस और आमजन के बीच विश्वास की डोर को और मजबूत करते हैं। उन्होंने नैनीताल पुलिस के सभी कर्मियों को इनसे प्रेरणा लेकर आमजन की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने का संदेश भी दिया।

यह भी पढ़ें 👉  देवगुरू मंदिर में 4G टॉवर और बिजली की मांग, सांसद अजय भट्ट ने सीएम को लिखा पत्र।

सम्मानित किए गए पुलिसकर्मी और नाविकों की सूची:

  • कांस्टेबल मनोज कुमार

  • IRB कांस्टेबल मनोहर सिंह

  • कांस्टेबल प्रदीप कुमार (चीता मोबाइल)

  • साहिल सेठी (नाविक)

  • सोनू कुमार (नाविक)

  • गौरव सिंह (नाविक)

  • मोहन सिंह (नाविक)

एसएसपी ने सभी को प्रशस्ति पत्र देकर उनके अदम्य साहस और त्वरित कार्रवाई के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि नैनीताल पुलिस का उद्देश्य केवल कानून व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि हर जरूरतमंद की मदद करना भी है।

यह भी पढ़ें 👉  महापौर बिष्ट की पहल पर बड़ा कदम, सीवर समस्या के स्थायी समाधान की ओर बढ़ा हल्द्वानी।

– मीडिया सैल, नैनीताल पुलिस