पाटकोट में महिलाओं का धरना 24वें दिन भी जारी, पूर्व विधायक रंजीत रावत ने दिया समर्थन।

पाटकोट में महिलाओं का धरना 24वें दिन भी जारी, पूर्व विधायक रंजीत रावत ने दिया समर्थन।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

पाटकोट, 24 अप्रैल — पाटकोट में चल रहा महिलाओं का धरना आज 24वें दिन भी जारी रहा। अपनी मांगों को लेकर डटी हुई इन महिलाओं को समर्थन देने के लिए पूर्व विधायक रंजीत रावत आज धरनास्थल पहुंचे।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी के काठगोदाम-नैनीताल दौरे को लेकर पुलिस अलर्ट, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की कमान संभाली।

रंजीत रावत ने सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि महिलाओं को रात-दिन सड़कों पर बैठाकर आंदोलन करने के लिए मजबूर कर दिया गया है, लेकिन सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही। उन्होंने मुख्यमंत्री पर कथनी और करनी में अंतर होने का आरोप लगाया।

यह भी पढ़ें 👉  सुंदरखाल के आपदा प्रभावित परिवारों के विस्थापन की मांग तेज, शासन-प्रशासन के खिलाफ ग्रामीणों में आक्रोश, मांग पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन।

धरने पर बैठी प्रमुख महिलाओं में पूनम रावत, बबीता बिष्ट, मोहिनी देवी, चंद्रा तिवारी, अंजलि बॉस, देवी कमला देवी, पुष्पा देवी, भावना त्रिपाठी, तुलसी छिमवाल शामिल हैं। साथ ही केशव बधानी, महेश पांडे, वीरेंद्र लटवाल सहित सैकड़ों समर्थक धरनास्थल पर मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  चार राज्यों में चोरी की वारदातें, मुखानी पुलिस के हत्थे चढ़ा इंटर-स्टेट नकबजन गैंग का सदस्य।

धरना कब तक जारी रहेगा और सरकार कब तक इस पर प्रतिक्रिया देगी, यह आने वाला समय बताएगा।