कोतवाली हल्द्वानी पुलिस द्वारा वांछित चल रहे 03 गैंगस्टर गिरफ्तार।

कोतवाली हल्द्वानी पुलिस द्वारा वांछित चल रहे 03 गैंगस्टर गिरफ्तार।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद नैनीताल के आदेश एवं पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी तथा क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के दिशा-निर्देशन में, प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार यादव के नेतृत्व में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस टीम ने बड़ी कार्यवाही करते हुए थाना काठगोदाम में पंजीकृत एफआईआर संख्या 44/2024, धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट से संबंधित लम्बे समय से फरार चल रहे तीन वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें 👉  "गरीबों के आशियाने उजड़े, अब ताहिर की भूमिका पर उठे सवाल! पूछड़ी के सरकारी जमीन के कथित खेल का मास्टरमाइंड कौन?"

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम इस प्रकार हैं:

  1. विनय दरम्वाल पुत्र कानेन्द्र दरम्वाल, निवासी आनंदपुर, हल्द्वानी, जिला नैनीताल, उम्र 21 वर्ष।

  2. सूरज राणा पुत्र विजय राणा, निवासी फूलचौड़ हल्दुपोखरा, रामपुर रोड, हल्द्वानी, जिला नैनीताल, उम्र 22 वर्ष।

  3. जितेश बिष्ट उर्फ जीतू पुत्र श्याम सिंह बिष्ट, निवासी गुसाईपुरा, रामपुर रोड, हल्द्वानी, जिला नैनीताल, उम्र 22 वर्ष।

यह भी पढ़ें 👉  धनतेरस-दीपावली पर SSP मंजूनाथ टीसी का सख्त एक्शन, जुआरी-नशा तस्करों पर कसेगा शिकंजा; लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों को भी चेतावनी।

 

उक्त अभियुक्तों को दिनांक 25-04-2025 को निगल्टिया स्थित प्लास्टिक फैक्ट्री, हल्दुपोखरा नायक, हल्द्वानी से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारी टीम:

  • प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार यादव

  • व0उ0नि0 महेन्द्र प्रसाद

  • हे0कानि0 दीगम्बर सनवाल

  • का0 तारा

  • का0 जगदीश भण्डारी

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर रिसॉर्ट मामला: युवती की शिकायत पर दो कर्मचारियों के खिलाफ FIR दर्ज, पुलिस जांच शुरू।

 

पुलिस टीम की इस सफल कार्रवाई पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सराहना की गई है। आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।