कालाढूंगी पुलिस ने स्कूली बच्चों को नशा एवं साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक।

कालाढूंगी पुलिस ने स्कूली बच्चों को नशा एवं साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक


विद्यालयों में चला जागरूकता अभियान

कालाढूंगी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशानुसार जनपद नैनीताल में नशे एवं साइबर अपराधों के विरुद्ध व्यापक जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को राजकीय इंटर कॉलेज बेलपड़ाव तथा अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज कोटाबाग में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

यह भी पढ़ें 👉  कॉर्बेट लिटरेचर फेस्टिवल की अनोखी शुरुआत, वन्यजीव और प्रकृति पर जुटेंगे देश-विदेश के लेखक।

कार्यक्रम के दौरान उपनिरीक्षक कृष्णागिरी और उपनिरीक्षक प्रवीण तेवतिया ने छात्रों को नशे के दुष्परिणामों और साइबर अपराधों के खतरों से अवगत कराया। उन्होंने छात्रों को बताया कि नशा न केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि जीवन और करियर दोनों को अंधकारमय बना देता है।

यह भी पढ़ें 👉  सुंदरखाल के आपदा प्रभावित परिवारों के विस्थापन की मांग तेज, शासन-प्रशासन के खिलाफ ग्रामीणों में आक्रोश, मांग पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन।

साइबर अपराधों के संदर्भ में अधिकारियों ने विद्यार्थियों को सुरक्षित इंटरनेट उपयोग, सोशल मीडिया की सतर्कता, और ओटीपी/पासवर्ड जैसी गोपनीय जानकारियों को साझा न करने जैसे महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में 23 जनसेवा केंद्रों का औचक निरीक्षण, सात निर्धारित स्थल से बाहर मिले; एक केंद्र बंद कराया।

पुलिस अधिकारियों ने बच्चों से आग्रह किया कि वे अपने आस-पास यदि कोई संदिग्ध गतिविधि देखें या साइबर से जुड़ी कोई परेशानी हो, तो तुरंत पुलिस से संपर्क करें।