नैनीताल पुलिस का सघन गश्त और चेकिंग अभियान जारी, कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस सतर्क।

नैनीताल पुलिस का सघन गश्त और चेकिंग अभियान जारी, कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस सतर्क।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

नैनीताल: जनपद में अपराध पर नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP)  प्रहलाद मीणा के दिशा-निर्देशन में नैनीताल पुलिस द्वारा लगातार सघन गश्त और चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस का नया एक्शन प्लान, अब बाइक पर पीछे बैठने वालों पर भी रहेगी नजर; स्कूल बसों की भी होगी पड़ताल।

इस अभियान में सभी राजपत्रित अधिकारी, थाना और चौकी प्रभारी सक्रिय रूप से शामिल हैं।

पुलिस का कहना है कि आम जनता की सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत नजदीकी थाना या डायल 112 नंबर पर दी जा सकती है।