विदेशी शराब की दुकान के खिलाफ महिलाओं का विरोध रंग लाया, SDM ने की तालाबंदी।

ख़बर शेयर करें -

विदेशी शराब की दुकान के खिलाफ महिलाओं का विरोध रंग लाया, SDM ने की तालाबंदी।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

रामनगर (हाथीडंगर)। हाथीडंगर के नाम पर आवंटित विदेशी शराब की दुकान, जो मालधन चौड़ के गोपाल नगर नंबर 6 में संचालित हो रही थी, लंबे समय से महिला एकता मंच व क्षेत्रीय जनता के विरोध के बावजूद सुचारू रूप से चल रही थी। इस दुकान को लेकर क्षेत्र में भारी असंतोष बना हुआ था, जो भाजपा सरकार की नीतियों और चरित्र पर सवाल खड़े करता है।

यह भी पढ़ें 👉  अपराधियों के खिलाफ SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. का बुलडोजर एक्शन, 07 बंद दुकानों की चोरी का पर्दाफाश, 45+ मुकदमों वाले हिस्ट्रीशीटर 'पिद्दा' और साथी गिरफ्तार, लालकुआं, मुखानी व काठगोदाम में चोरी के मुकदमों का राजफाश, 2 लाख 28 हज़ार की नगदी, मोबाइल व मोटरसाइकिल बरामद, पुलिस टीम की एसएसपी ने थपथपाई पीठ।

क्षेत्रीय जनता और महिला एकता मंच को कांग्रेस पार्टी का लगातार समर्थन मिल रहा था। आज इसी क्रम में कांग्रेस के पूर्व विधायक माननीय रणजीत रावत जी ने चक्का जाम स्थल पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को जोरदार समर्थन प्रदान किया। उनके समर्थन से आंदोलन को और मजबूती मिली।

यह भी पढ़ें 👉  केदारनाथ और हेमकुंट साहिब रोपवे परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, मुख्य सचिव ने की समीक्षा

विरोध को गंभीरता से लेते हुए उप-जिलाधिकारी (SDM) रामनगर ने आज उक्त विवादित और अवैध शराब दुकान पर अनिश्चितकालीन तालाबंदी के आदेश जारी कर दिए हैं। इस निर्णय से क्षेत्रीय जनता और विशेष रूप से महिलाओं में संतोष की लहर है।

यह भी पढ़ें 👉  मोहर्रम को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, ड्रोन निगरानी और रातभर चला सघन चेकिंग अभियान, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, कंट्रोल रूम से 24 घंटे निगरानी।

ख़बर शेयर करें -