दुनिया से कोरोना के खात्मे और अमन-चैन की दुआ के साथ पढ़ी गई ईद-उल-फितर की नमाज।

नाजिम कुरैशी – संवाददाता

रामनगर – देशभर के साथ साथ देवभूमि उत्तराखंड में कोरोना वैश्विक महामारी की चौथी लहर के खतरे को आने से पहले ही जड़ से खात्मे की दुआ और विश्व में अमन चैन की दुआ के साथ ईद उल फितर की नमाज अता की गई। इस मौके पर रामनगर में भी ईदगाह के मैदान में शहर इमाम हसन रजा विश्वही के नेतृत्व में ईद उल फितर की नमाज अता की गई।

यह भी पढ़ें 👉  कालागढ़ के प्राकृतिक पर्यावरण की विशेषताओं से रूबरू हुए प्रशिक्षु वन आरक्षी, फील्ड भ्रमण कर सीखा वन एवं वन्यजीव संरक्षण का पाठ।

दुनिया से कोरोना के खात्मे और अमन-चैन की दुआ के साथ पढ़ी गई ईद-उल-फितर की नमाज।

रामनगर में सुबह लगभग 8 बजे शहर इमाम हसन रजा विश्वही के नेतृत्व में पूरे ईद उल फितर की नमाज अता की गई। इस मौके पर शहर इमाम ने सभी को ईद उल फितर की दिली मुबारकबाद देते हुए ईदगाह के मैदान में ईद की नमाज अता फरमाई। इस मौके पर देश के साथ-साथ पूरी दुनिया में शांति और अमन चैन की और कोरोना महामारी के दुनियाभर से खात्मे के लिए खुदा से दुआ की गई।

यह भी पढ़ें 👉  पति अंकुर छाबड़ा और गुरमीत कौर उर्फ गीता कौर पर मारपीट व धमकी देने का आरोप, तीन बच्चों को वापस पाने के लिए कोतवाली पहुंची तमन्ना।

 

दुनिया से कोरोना के खात्मे और अमन-चैन की दुआ के साथ पढ़ी गई ईद-उल-फितर की नमाज।