नैनीताल में नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म पर जन संगठनों में आक्रोश, आरोपी को सख्त सजा देने की मांग।

नैनीताल में नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म पर जन संगठनों में आक्रोश, आरोपी को सख्त सजा देने की मांग।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

नैनीताल में एक नाबालिग मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की जघन्य घटना के विरोध में रामनगर के विभिन्न जन संगठनों से जुड़े लोगों ने गहरा आक्रोश व्यक्त किया है। इस गंभीर प्रकरण को लेकर सभी संगठनों ने दुष्कर्म के आरोपी को सख्त से सख्त सजा देने, मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने, पीड़िता एवं उसके परिवार को सुरक्षा देने तथा घटना को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश करने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  SSP डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के नेतृत्व में नंदा-सुनंदा महोत्सव में नैनीताल पुलिस बनी अपनों को मिलाने वाली कड़ी, 86 श्रद्धालुओं की मदद, 57 बिछड़े बच्चों-बुजुर्गों को मिलाया परिवार से, 29 लोगों का खोया सामान लौटाया, SSP सहित अन्य अधिकारियों ने की खरीदारी, स्थानीय एवं दूर-दूर से आये व्यापारियों का बढ़ाया मनोबल।

इस संबंध में 6 मई को विभिन्न संगठनों का एक प्रतिनिधिमंडल प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के माध्यम से पुलिस महानिदेशक, उत्तराखंड को ज्ञापन सौंपेगा।

यह निर्णय पैंठपड़ाव स्थित समाजवादी लोकमंच के कार्यालय में आयोजित बैठक में लिया गया, जिसकी अध्यक्षता संयुक्त संघर्ष समिति के संयोजक ललित उप्रेती ने की तथा संचालन उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के प्रधान महासचिव एवं राज्य आंदोलनकारी प्रभात ध्यानी ने किया। बैठक में वक्ताओं ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए आरोपी को कठोरतम सजा देने की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में 23 जनसेवा केंद्रों का औचक निरीक्षण, सात निर्धारित स्थल से बाहर मिले; एक केंद्र बंद कराया।

संगठनों ने पुलिस प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि कुछ संगठनों द्वारा मामले को सांप्रदायिक रंग देते हुए एक विशेष समुदाय को निशाना बनाया गया, जिससे सामाजिक सौहार्द को ठेस पहुंची। कोतवाली में पुलिसकर्मी के साथ की गई अभद्रता और अराजकता पर पुलिस की निष्क्रियता पर भी चिंता जताई गई।

यह भी पढ़ें 👉  देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना सामूहिक जिम्मेदारी: सीएम धामी।

बैठक में निम्नलिखित प्रतिनिधि उपस्थित रहे:

  • मुनीष कुमार – समाजवादी लोकमंच

  • रोहित रूहेला – इंकलाबी मजदूर केंद्र

  • ललित उप्रेती – संयुक्त संघर्ष समिति

  • सरस्वती जोशी – कौशल्या महिला एकता मंच

  • तुलसी छिम्बाल – प्रगतिशील महिला एकता केंद्र

  • उषा पटवाल – साइंस फॉर सोसाइटी

  • आसिफ – सामाजिक कार्यकर्ता

  • प्रभात ध्यानी – उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी