कर्तव्य में लापरवाही पर एसपी का सख्त एक्शन, चार पुलिसकर्मी निलंबित, दो थानेदारों का तबादला।

ख़बर शेयर करें -

कर्तव्य में लापरवाही पर एसपी का सख्त एक्शन, चार पुलिसकर्मी निलंबित, दो थानेदारों का तबादला।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

फतेहपुर: जिले में कर्तव्यों के प्रति लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह ने कड़ा रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। विभागीय अनुशासन को बनाए रखने और कार्यक्षमता को दुरुस्त करने के उद्देश्य से एसपी ने दो थानाध्यक्ष समेत चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  मेले की भीड़ से उठा ले गए दरिंदे, जंगल मे नाबालिग से किया सामूहिक दुष्कर्म।

निलंबित अधिकारियों में महिला थाने की प्रभारी निरीक्षक कांति सिंह और खागा कोतवाली प्रभारी गिरेंद्र पाल सिंह शामिल हैं। महिला थाने की कमान अब उप निरीक्षक संगीता यादव को सौंपी गई है, जबकि खागा कोतवाली की जिम्मेदारी राजेश कुमार सिंह को दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  होली की खुशियां मातम में बदलीं, स्कॉर्पियो की टक्कर से युवक की जिंदगी खत्म।

इसके अतिरिक्त, पुलिस लाइन में तैनात हेड कांस्टेबल सुभाष चंद्र यादव तथा पीआरबी किशनपुर में तैनात कांस्टेबल रोहित कुमार को भी निलंबित कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  रेस्टोरेंट के बाहर खूनी वार, धारदार चाकू से युवक पर जानलेवा हमला, पुलिस की त्वरित कार्रवाई में आरोपी गिरफ्तार।

एसपी की इस सख्त कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। माना जा रहा है कि एसपी ने यह कदम पुलिसिंग में लापरवाही को लेकर जीरो टॉलरेंस नीति के तहत उठाया है।