मेहरा पब्लिक स्कूल के पाँच छात्रों ने सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में लहराया परचम, भावना ने 300 में से 251 अंक हासिल कर रचा कीर्तिमान।

ख़बर शेयर करें -

मेहरा पब्लिक स्कूल के पाँच छात्रों ने सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में लहराया परचम, भावना ने 300 में से 251 अंक हासिल कर रचा कीर्तिमान।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

रामनगर (पीरूमदारा)।
स्थानीय मेहरा पब्लिक स्कूल ने एक बार फिर शैक्षणिक उत्कृष्टता की मिसाल पेश की है। विद्यालय की कक्षा 5 के पाँच प्रतिभाशाली छात्रों — भावना, कृतिका चौहान, विवेक नेगी, अनिरुद्ध सिंह और मयंक बिष्ट — ने सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा में शानदार सफलता अर्जित की है।

यह भी पढ़ें 👉  बाल सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, 1098 हेल्पलाइन के प्रचार पर जोर।

इनमें से भावना ने विशेष उपलब्धि हासिल करते हुए 300 में से 251 अंक प्राप्त किए हैं, जो इस कठिन प्रतियोगिता में उल्लेखनीय प्रदर्शन माना जा रहा है। अन्य छात्रों ने भी उल्लेखनीय अंक प्राप्त कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

यह भी पढ़ें 👉  महापौर बिष्ट की पहल पर बड़ा कदम, सीवर समस्या के स्थायी समाधान की ओर बढ़ा हल्द्वानी।

इस उल्लेखनीय सफलता के पीछे विद्यालय द्वारा संचालित “गुरुकुल प्रोग्राम” की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही। यह एक वर्षीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम है, जिसके अंतर्गत छात्रों को विषय विशेषज्ञों द्वारा गहन मार्गदर्शन, अभ्यास परीक्षाएं और मानसिक तैयारी कराई जाती है।

विद्यालय के प्रबंधक कुबेर सिंह मेहरा और निदेशक पंकज सिंह मेहरा ने छात्रों को उनकी सफलता पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। शिक्षकों और समस्त विद्यालय परिवार ने भी छात्रों की उपलब्धि पर हर्ष और गर्व व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस की मध्यस्थता से मदरसन विवाद खत्म, श्रमिकों ने अनशन तोड़ा, लालकुआं की मदरसन कंपनी में सुलह, 12 मांगें मानी गईं, काम पर लौटे मजदूर SSP डॉ. मंजुनाथ टीसी ने सराहा श्रमिकों का धैर्य,  हिंसा की साजिश नाकाम, उपद्रवियों पर पुलिस की सख्त कार्यवाही, कानून व्यवस्था से खिलवाड़ नहीं सहेंगे—अराजक तत्वों को पुलिस की कड़ी चेतावनी।

छात्रों के अभिभावकों ने विद्यालय की शिक्षण प्रणाली और समर्पित शिक्षकों का आभार प्रकट करते हुए इस सफलता को विद्यालय, शिक्षकों एवं पारिवारिक सहयोग का संयुक्त परिणाम बताया। छात्रों ने भी अपनी सफलता का श्रेय शिक्षकों, अभिभावकों और विद्यालय द्वारा मिले मार्गदर्शन को दिया।