उत्तराखंड: भ्रष्टाचाररियो पर, धामी सरकार का करारा प्रहार, विजिलेंस ने जिला सैनिक कल्याण अधिकारी को ₹50,000 रिश्वत लेते पकड़ा।

उत्तराखंड: भ्रष्टाचाररियो पर, धामी सरकार का करारा प्रहार, विजिलेंस ने जिला सैनिक कल्याण अधिकारी को ₹50,000 रिश्वत लेते पकड़ा।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत भ्रष्टाचार के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए विजिलेंस टीम ने बागेश्वर के जिला सैनिक कल्याण अधिकारी (सेवानिवृत्त कर्नल) सूबोध शुक्ला को ₹50,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। शिकायतकर्ता की सूचना पर 24 मई को यह ट्रैप ऑपरेशन सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया। अधिकारी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  नशा तस्करों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, 7.553 किलो गांजा बरामद; दो महिलाओं समेत पांच गिरफ्तार।

मुख्यमंत्री धामी ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के लिए कोई जगह नहीं है। पिछले तीन वर्षों में 150 से अधिक भ्रष्ट अधिकारी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। यह कार्रवाई जनता में विश्वास पैदा कर रही है और शासन में पारदर्शिता बढ़ा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम पहुँचीं ‘हनुमान अंश’ की युवा प्रोड्यूसर अनूप्रिया नागर और कार्तिक पालीवाल, लिय्या बाबा जी का आशीर्वाद, SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी ने शॉल व मोमेंटो देकर किया सम्मानित!, "श्रद्धालुओं और आमजन की सुरक्षा व सुविधा सुनिश्चित करना ही नैनीताल पुलिस की सबसे बड़ी प्राथमिकता है।" — SSP नैनीताल।

यदि आपसे कोई सरकारी कर्मचारी रिश्वत मांगता है, तो तुरंत सतर्कता विभाग के टोल फ्री नंबर 1064 या व्हाट्सएप नंबर 9456592300 पर शिकायत करें।

यह भी पढ़ें 👉  हुड़दंगियों की अब खैर नहीं! SSP के निर्देश पर हल्द्वानी में देर रात सघन चेकिंग।