गर्भवती महिला की प्रसव के दौरान मौत, परिजनों ने महिला की मौत पर महिला चिकित्सक व अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया।

ख़बर शेयर करें -

रौशनी पाण्डेय – सह सम्पादक 

रुद्रपुर – निजी अस्पतालों में लगातार बढ़ रही लापरवाही बरतने के मामले सामने आ रहे हैं। अब एक और नया मामला सामने आया है। शहर की डा. कालोनी गली दो में स्थित एक निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान एक महिला की मौत हो गई। जिसे लेकर महिला के परिजनों ने हंगामा खड़ा कर दिया। परिजनों ने महिला की मौत पर महिला चिकित्सक व अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। जिसके बाद कोतवाली पुलिस से महिला चिकित्सक व स्टाफ नर्स की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा खड़ा हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया और महिला चिकित्सक को अस्पताल से कोतवाली पहुंचा दिया गया। वही मौत से पहले प्रसव के बाद महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया। जिसकी नाजुक हालत देखते नजदीक के अस्पताल में आईसीयू में भर्ती कराया गया। जगतपुरा निवासी रमेश ने मंगलवार शाम पांच बजे अपनी गर्भवती पत्नी क्रांति का प्रसव के लिए भर्ती कराया था।

यह भी पढ़ें 👉  कॉर्बेट क्षेत्र में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की किल्लत, होटल-रिसॉर्ट संचालकों ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन।

महिला की ननद सीमा व कांता का आरोप है कि महिला की लेबर पैन नहीं होने पर महिला चिकित्सक ने उसे ड्रिप चढ़ाई। बुधवार को भी उसके लेबर पैन नहीं हुआ और वह बिल्कुल ठीक स्थिति में थी। जिसके बाद चिकित्सक और स्टाफ नर्स उसे शल्य कक्ष में ले गए। जहां प्रसव के दौरान महिला ने एक बच्चों को जन्म दिया। लेकिन महिला की मौत हो गई। जिस पर परिजनों ने आरोप लगाया कि महिला की मौत चिकित्सक व स्टाफ नर्स की लापरवाही से हुई है और वहां पर हंगामा शुरू हो गया। देखते देखते अस्पताल में पीड़ित पक्ष के लोगों का हुजूम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया। वही पुलिस ने महिला चिकित्सक डॉ पारुल गर्ग को पूछताछ के लिए कोतवाली ले आई।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में गैस की किल्लत की अफवाहें बेबुनियाद, अब केवल होम डिलीवरी से मिलेगा सिलेंडर।

 

लेकिन परिवार के विलाप करते हुए अस्पताल के मैन गेट पर धरने पर बैठ गए। जिन्हें पुलिस व अन्य लोगों ने समझा बुझाकर वहां से उठाया लेकिन वह महिला चिकित्सक की गिरफ्तारी की मांग पर आडे रहें। कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि महिला की मौत के मामले में पुलिस जांच कर रही है। वही तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।

यह भी पढ़ें 👉  फरार चल रहे वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

 

हमारे संवाददाता ने अस्पताल प्रबंधन से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उनसे कोई संपर्क नहीं हो पाया।‌ वहा मौजूद मृतक महिला के एक रिश्तेदार ने बताया कि अस्पताल स्टाफ और प्रबंधन ने महिला की मौत की जानकारी दो घंटे बाद उन्हें दी। उनका कहना है कि प्रसव के दौरान गलत तरीके से पेट दबाने से उसकी मौत हुई है। जिससे उनका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *