विश्व पर्यावरण दिवस पर राज्यपाल ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश।

ख़बर शेयर करें -

विश्व पर्यावरण दिवस पर राज्यपाल ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

नैनीताल, 05 जून 2025:
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उत्तराखण्ड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने गुरुवार को राजभवन नैनीताल परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने सभी नागरिकों से प्रकृति के प्रति संवेदनशील होने और हर स्तर पर पर्यावरण के संरक्षण में भागीदारी निभाने की अपील की।

यह भी पढ़ें 👉  UKSSSC स्नातक स्तरीय परीक्षा-2026: नैनीताल में कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा संपन्न, केंद्रों पर पुलिस रही मुस्तैद।

राज्यपाल ने कहा कि स्वच्छ, सुंदर और संतुलित पर्यावरण न केवल वर्तमान पीढ़ी के लिए जरूरी है, बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों के स्वस्थ भविष्य की आधारशिला भी है। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे, नदियाँ, पर्वत, वन और जैव विविधता प्रकृति के अमूल्य उपहार हैं और इन्हें बचाने के लिए हमें मिलकर प्रयास करने होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  रसगुल्ले के डिब्बे में छिपा था 'सफेद जहर', पुलिस ने खोला नशे के खेल का राज। मिठास के पर्दे में चल रहा था नशे का धंधा, ऑपरेशन प्रहार में तस्कर गिरफ्तार।

राज्यपाल द्वारा लगाए गए पौधों के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि पर्यावरण की रक्षा केवल एक दिन की गतिविधि न होकर, निरंतर चलने वाली जिम्मेदारी है। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे अधिक से अधिक वृक्षारोपण करें और अपने आसपास के वातावरण को हरा-भरा बनाएँ।

यह भी पढ़ें 👉  तीन घंटे तक वाटर हॉल के पास डटी रही बाघिन, गार्जिया जोन में पर्यटकों को मिले रोमांचक दीदार।

पर्यावरण दिवस के इस अवसर पर राजभवन परिसर में अधिकारियों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों की उपस्थिति रही, जिन्होंने भी पौधारोपण में भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।