मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गंगा दशहरा पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं।

ख़बर शेयर करें -

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गंगा दशहरा पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं।

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

देहरादून, जून 2025: मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने गंगा दशहरा के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस खास पर्व पर गंगा स्नान के लिए आए श्रद्धालुओं को भी बधाई दी।

यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकेश में ट्रैफिक व्यवस्था बेपटरी, चंद्रभागा पुल पर पुलिस नदारद, घंटों जाम में फंसे लोग, जाम के बीच घुसा सांड, मची अफरा-तफरी; ऋषिकेश की व्यवस्था पर उठे सवाल।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जीवनदायिनी गंगा हमारे जीवन में अत्यंत महत्वपूर्ण है और बिना गंगा और अन्य पवित्र नदियों के लोक जीवन की कल्पना संभव नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि पवित्र नदियां हमारे अस्तित्व से जुड़ा हुआ विषय हैं।

यह भी पढ़ें 👉  "जस्सागाँजा में डंपरों के खिलाफ फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, सड़क पर धरना; SDM के आश्वासन पर एक दिन के लिए आंदोलन स्थगित"

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी से अपील की कि वे गंगा तथा अन्य नदियों और जल स्रोतों को पवित्र बनाए रखने में अपना योगदान दें, ताकि हमारी प्रकृति और जीवन दोनों सुरक्षित रहें।