काठगोदाम पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक युवक को दबोचा, 57 डिब्बे शराब बरामद।

ख़बर शेयर करें -

काठगोदाम पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक युवक को दबोचा, 57 डिब्बे शराब बरामद।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

हल्द्वानी, 6 जून 2025:
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत काठगोदाम पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रदेशभर में भव्य होगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, खेल प्रतियोगिताओं से लेकर रक्तदान शिविर तक होंगे विशेष आयोजन।

थानाध्यक्ष काठगोदाम पंकज जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वाल्मीकि मंदिर के पास चेकिंग के दौरान सनी टम्टा पुत्र नंदकिशोर टम्टा, निवासी नई बस्ती काठगोदाम को 57 डिब्बे मसालेदार देसी माल्टा मार्का शराब के साथ गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें 👉  विद्युत कटौती और भारी बिलों को लेकर कॉर्बेट रिजॉर्ट्स जीएम एसोसिएशन में रोष, 10 दिन का अल्टीमेटम।

अभियुक्त के खिलाफ थाना काठगोदाम में मुकदमा अपराध संख्या 65/2025, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में शामिल रहे:

  • हेड कांस्टेबल सतनाम सिंह

  • कांस्टेबल रविंद्र राणा

यह भी पढ़ें 👉  शौर्य, सम्मान और संकल्प का संदेश, मुख्यमंत्री धामी ने कारगिल विजय दिवस पर किया युवाओं का आह्वान।

पुलिस द्वारा लगातार अवैध गतिविधियों पर नज़र रखते हुए सख्त कार्रवाई की जा रही है। जनपद में मादक पदार्थों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।


ख़बर शेयर करें -