रामनगर: गैस गोदाम के सामने युवक को मारी गोली, हालत गंभीर।

रामनगर: गैस गोदाम के सामने युवक को मारी गोली, हालत गंभीर।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

रामनगर, 7 जून 2025।
शहर के गैस गोदाम क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जब बाइक सवार युवक को दिनदहाड़े गोली मार दी गई। पीड़ित युवक की पहचान मुकुल आर्या (पुत्र गणेश राम, निवासी इंद्रा कॉलोनी) के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  नवनिर्वाचित जिला सहकारी बैंक अध्यक्षों ने CM धामी से की मुलाकात, मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुकुल अपनी बाइक से जा रहा था, तभी गैस गोदाम के पास उसे करीब आधा दर्जन युवकों ने घेर लिया। मामूली कहासुनी के बाद अचानक एक युवक ने उस पर फायर झोंक दिया। गोली मुकुल के हाथ में लगी, जिससे वह मौके पर ही घायल होकर गिर पड़ा।

यह भी पढ़ें 👉  पहले बने थे शेर, अब बने बिल्ली, बीच सड़क डंडे लहराकर दहशत फैलाने वालों पर SSP मंजुनाथ का शिकंजा 15 चिन्हित, 08 बालिगों पर कार्रवाई, 07 नाबालिगों की काउंसलिंग, परिजनों पर भी कार्रवाई, वाहन सीज SSP का दो टूक संदेश—“गुंडागर्दी, हुड़दंग और अराजकता बर्दाश्त नहीं, कानून तोड़ोगे तो कार्रवाई भारी पड़ेगी।

घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल मुकुल को तत्काल रामनगर के संयुक्त चिकित्सालय लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी के विजन को धरातल पर उतार रहा राज्य संपत्ति विभाग, आधुनिकता के साथ पर्यावरण संरक्षण पर फोकस।

फिलहाल गोली चलने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हमलावरों की तलाश में जुट गई है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

kj
tara