कैंची धाम में श्रद्धालुओं का सैलाब, नैनीताल पुलिस की चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था।

कैंची धाम में श्रद्धालुओं का सैलाब, नैनीताल पुलिस की चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

नैनीताल, 14 जून 2025।
श्री नीम करौली बाबा जी के स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को कैंची धाम में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। देश-विदेश से पहुंचे श्रद्धालु बाबा के दर्शन और संध्या आरती में शामिल होकर श्रद्धा और भक्ति में डूबे नजर आए।

मंदिर परिसर से लेकर बाहरी सड़कों तक “बोलो नीम करौली बाबा की जय” के जयघोष गूंजते रहे, जिससे सम्पूर्ण वातावरण भक्तिमय हो उठा।

यह भी पढ़ें 👉  तीनपानी फ्लाईओवर पर बड़ा सड़क हादसा, तेज रफ्तार में पलटी कार; SSP ने मौके पर पहुंचकर संभाला मोर्चा।

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए नैनीताल पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की गई है। एसएसपी नैनीताल प्रहलाद मीणा के निर्देश पर पुलिस प्रशासन ने कानून-व्यवस्था, यातायात और पार्किंग प्रबंधन के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  शिवलालपुर वार्ड नंबर 18 में ट्यूबवेल निर्माण का शिलान्यास, लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या के समाधान की उम्मीद।

🔹 वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा लगातार निगरानी के साथ ट्रैफिक और पार्किंग व्यवस्थाओं पर ध्यान दिया जा रहा है।
🔹 बीडीएस टीम, डॉग स्क्वॉड और ड्रोन की सहायता से संवेदनशील स्थानों पर सतत निगरानी रखी जा रही है।
🔹 श्रद्धालुओं की मदद के लिए 112 सेवा और स्थानीय सहायता नंबरों पर 24 घंटे पुलिस सहायता उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें 👉  मरीजों की सेहत से खिलवाड़ का आरोप! हल्द्वानी बेस अस्पताल की व्यवस्थाओं पर सांसद अजय भट्ट ने मुख्यमंत्री से मांगी जांच।

पुलिस की अपील
श्रद्धालुओं से नैनीताल पुलिस ने अपील की है कि वे निर्धारित रूट, पार्किंग स्थलों का उपयोग करें और यातायात नियमों का पालन करें। किसी भी परेशानी पर तुरंत नजदीकी पुलिसकर्मी या हेल्पलाइन नंबर से संपर्क करें।

📞 सहायता नंबर: 112, 9411112979, 9412087770

— मीडिया सेल, नैनीताल पुलिस