उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षा 29 जून को, नैनीताल जनपद के 29 परीक्षा केंद्रों में 12131 अभ्यर्थी होंगे शामिल।

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षा 29 जून को, नैनीताल जनपद के 29 परीक्षा केंद्रों में 12131 अभ्यर्थी होंगे शामिल।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

नैनीताल, 28 जून 2025 (सूवि)।
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग, हरिद्वार द्वारा आयोजित उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल प्रवर अधीनस्थ सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2025 (वस्तुनिष्ठ प्रकार) आगामी रविवार, 29 जून को आयोजित की जाएगी। नैनीताल जनपद में यह परीक्षा हल्द्वानी के 26 तथा रामनगर के 3 परीक्षा केंद्रों, कुल 29 केंद्रों में संपन्न होगी। इन केंद्रों पर कुल 12131 अभ्यर्थी परीक्षा में प्रतिभाग करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  तल्लीताल बाजार में भीषण आग, पुलिस-फायर की तत्परता से टला बड़ा हादसा।

परीक्षा के सफल संचालन हेतु प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। इसी क्रम में शनिवार को नगर निगम सभागार हल्द्वानी में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी ने की।

यह भी पढ़ें 👉  गंगा एक्सप्रेसवे के मेरठ–हरिद्वार विस्तारीकरण पर प्रस्तुतीकरण

बैठक में परीक्षा ड्यूटी में नियुक्त 29 सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं 5 जोनल मजिस्ट्रेट सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। अपर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को परीक्षा के शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी संचालन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

इस अवसर पर उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे, जिन्होंने परीक्षा प्रक्रिया, गोपनीयता एवं समयबद्धता से संबंधित आवश्यक जानकारियाँ साझा कीं।

यह भी पढ़ें 👉  होली-रमजान पर अलर्ट, हुड़दंग व जबरन रंग पर कड़ी नजर; ड्यूटी में अनावश्यक मोबाइल पर लगाम — “काम नहीं तो दाम नहीं” सराहनीय कार्य व खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर 39 पुलिसकर्मी और मेधावी बच्चे सम्मानित।

प्रशासन की ओर से यह भी निर्देशित किया गया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा एवं अनुशासन की पूर्ण व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, साथ ही किसी भी प्रकार की लापरवाही पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।