परिवहन विभाग का चेकिंग अभियान: 117 वाहनों के चालान, 06 वाहन सीज।

परिवहन विभाग का चेकिंग अभियान: 117 वाहनों के चालान, 06 वाहन सीज।
ख़बर शेयर करें -

परिवहन विभाग का चेकिंग अभियान: 117 वाहनों के चालान, 06 वाहन सीज।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

हल्द्वानी, सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश और अनधिकृत वाहन संचालन पर नियंत्रण के लिए परिवहन विभाग द्वारा जनपद नैनीताल के विभिन्न प्रमुख मार्गों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने पर 117 वाहनों के चालान किए गए, जबकि 06 वाहनों को सीज कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में बजट सत्र के लिए रवाना हुए मुख्यमंत्री।

यह चेकिंग अभियान हल्द्वानी-कालाढूंगी, हल्द्वानी-नैनीताल, हल्द्वानी-भीमताल एवं नैनीताल मार्गों पर संचालित किया गया, जिसमें टैक्सी, मैक्सी, बस, मोटरसाइकिल, टैक्सी बाइक, कार, ई-रिक्शा, ऑटो, ट्रक सहित विभिन्न प्रकार के वाहनों की जांच की गई।

कार्रवाई के दौरान ओवरलोडिंग, ओवरस्पीड, हेलमेट व सीट बेल्ट न पहनना, बिना नंबर प्लेट, नो पार्किंग में वाहन खड़ा करना, लगेज का ओवरसाइज होना तथा परमिट की शर्तों का उल्लंघन जैसे मामलों में चालान काटे गए। इन मामलों में ई-रिक्शा और ऑटो सहित 06 वाहनों को सीज भी किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  कप्तान मंजुनाथ का सख्त संदेश: महिला सुरक्षा से समझौता नहीं दुष्कर्म प्रयास करने वाला टैक्सी चालक 10 घंटे में गिरफ्तार महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालों को कानून का कड़ा सामना करना पड़ेगा

इस प्रवर्तन अभियान का नेतृत्व सहायक परिवहन अधिकारी श्री जितेन्द्र सांगवान, परिवहन अधिकारी  गोविंद सिंह, श्रीमती अनुभा आर्य, परिवहन निरीक्षक  गिरीश कांडपाल,  आर.सी. पवार और  नंदन रावत ने किया।

अभियान में सहायक परिवहन निरीक्षक अनिल कार्की,  गोधन सिंह,  अरविंद सिंह ह्यांकि,  मोहम्मद दानिश, प्रवर्तन चालक  महेन्द्र कुमार,  विनोद कुमार सहित विभागीय टीम मौजूद रही।

यह भी पढ़ें 👉  कर्तव्य और रंगों का संगम: Nainital Police ने मनाई सौहार्द की होली, एसएसपी डॉ० मंजूनाथ टी०सी० की अगुवाई में पुलिस परिवार ने साझा की खुशियाँ, अनुशासन के साथ थिरके जवान।

संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा) डॉ. गुरदेव सिंह ने बताया कि,

“जनहित में इस तरह के चेकिंग अभियान निरंतर चलाए जा रहे हैं। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। आमजन से अपील है कि वे वाहन चलाते समय सभी नियमों का पालन करें।”