सहकारिता सेवाओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाने के निर्देश, MPACS को बनेगा ग्रोथ सेंटर: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन।

सहकारिता सेवाओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाने के निर्देश, MPACS को बनेगा ग्रोथ सेंटर: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन।
ख़बर शेयर करें -

सहकारिता सेवाओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाने के निर्देश, MPACS को बनेगा ग्रोथ सेंटर: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

देहरादून, 16 जुलाई 2025।
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित सहकारिता विभाग की समीक्षा बैठक में विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि MPACS (बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि ऋण सहकारी समितियों) को ग्रोथ सेंटर के रूप में विकसित किया जाए और इन्हें राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) से जोड़ा जाए, जिससे लाभार्थियों को अधिक सेवाएं एक ही प्लेटफॉर्म पर मिल सकें।

यह भी पढ़ें 👉  कोसी नदी में डूबने से युवक की मौत, गोताखोरों ने बरामद किया शव।

मुख्य सचिव ने सहकारिता सेवाओं के कम्प्यूटरीकरण कार्य को तेजी से पूरा करने, नवाचार को बढ़ावा देने तथा MPACS को एग्रीकल्चर प्रोडक्शन ऑर्गनाइजेशन (APO) के रूप में विकसित करने हेतु नाबार्ड से सहयोग लेने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि योजनाओं की पहुंच और प्रभाव बढ़ाने के लिए डिजिटल एकीकरण अनिवार्य है।

यह भी पढ़ें 👉  मोबाइल खोया? उम्मीद मत खोइए... नैनीताल पुलिस है ना! 💯 जो खोया था, वो वापस मिला'— SSP डॉ. मंजुनाथ टी.सी. की मॉनिटरिंग में नैनीताल पुलिस का शानदार रिकॉर्ड Rs. 56 लाख के मोबाइल बरामद, 256 चेहरों पर मुस्कान!

बैठक में बताया गया कि प्रदेश में 672 MPACS और 331 जिला/राज्य सहकारी बैंक शाखाओं के माध्यम से अल्पकालीन एवं मध्यकालीन ऋण वितरण किया जा रहा है। दीन दयाल उपाध्याय सहकारिता किसान कल्याण योजना के अंतर्गत अब तक 11 लाख से अधिक लाभार्थियों को ₹6747.64 करोड़ का ऋण वितरित किया गया है।

अन्य योजनाओं की जानकारी:

  • स्टेट मिलेट मिशन योजना के तहत 9499 कृषकों से 31716 क्विंटल मंडुवा की खरीद कर ₹13.59 करोड़ का भुगतान किया गया।

  • मुख्यमंत्री घस्यारी कल्याण योजना के तहत अब तक 60387 मीट्रिक टन पशु आहार वितरित कर 52273 लाभार्थियों को लाभ पहुंचाया गया।

  • मोटरसाइकिल टैक्सी योजना में अब तक 309 लाभार्थियों को ₹386.04 लाख का ब्याजमुक्त ऋण प्रदान किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  💥 *फोन पर जान धमकी और धार्मिक उन्माद फैलाने वाला नहीं बचा, महाराष्ट्र से दबोच लाई नैनीताल पुलिस* 🚨*नफरत और फोन में धमकी ने पहुचाया जेल* 💥*SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. की चेतावनी- धर्म की आड़ में समाज में जहर घोलने वालों के खिलाफ कानून का डंडा पूरी सख्ती से चलेगा*

बैठक में सचिव वी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम, अपर सचिव मेहरबान सिंह बिष्ट सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।


ख़बर शेयर करें -