मुख्यमंत्री धामी से नंदा देवी राजजात समिति की भेंट, 2026 की यात्रा को भव्य बनाने की तैयारियाँ तेज।

मुख्यमंत्री धामी से नंदा देवी राजजात समिति की भेंट, 2026 की यात्रा को भव्य बनाने की तैयारियाँ तेज।
ख़बर शेयर करें -

मुख्यमंत्री धामी से नंदा देवी राजजात समिति की भेंट, 2026 की यात्रा को भव्य बनाने की तैयारियाँ तेज।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

देहरादून, 30 जुलाई 2025:
वर्ष 2026 में प्रस्तावित मां नंदा देवी राजजात यात्रा को भव्य और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए तैयारियां प्रारंभ हो गई हैं। इसी क्रम में नंदा देवी राजजात समिति के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुंवर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में भेंट की।

यह भी पढ़ें 👉  डेटा आधारित सुशासन की दिशा में उत्तराखण्ड का बड़ा कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला का किया शुभारम्भ

बैठक में यात्रा के कुशल संचालन, व्यवस्थाओं के समन्वय और सांस्कृतिक सहभागिता से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस ऐतिहासिक यात्रा को सफल बनाने के लिए शासन स्तर पर वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वर्ष 2025 के अंत तक सभी तैयारियाँ पूरी कर ली जाएं

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि मां नंदा देवी की यह यात्रा उत्तराखंड की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक धरोहर का प्रतीक है। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए, ताकि यात्रा पूरी गरिमा और भक्ति भाव के साथ संपन्न हो सके।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर पुलिस और एसओजी की बड़ी कार्रवाई, Rs. 20 हजार का इनामी बदमाश अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि यात्रा में स्थानीय लोक कलाकारों, ग्राम पंचायतों तथा स्वयंसेवी संस्थाओं की भागीदारी बढ़ाई जाएगी, ताकि यह आयोजन जनभागीदारी के माध्यम से और अधिक प्रभावी व जीवंत रूप में सामने आ सके।

मां नंदा देवी राजजात यात्रा को “हिमालयी कुंभ” भी कहा जाता है, जो 12 वर्षों में एक बार होती है और सैकड़ों किलोमीटर की पैदल यात्रा के माध्यम से देवी नंदा को उनके मायके से ससुराल विदा किया जाता है। यह यात्रा उत्तराखंड की गहरी लोकआस्था और परंपरा का अद्भुत संगम है।

यह भी पढ़ें 👉  🚨*KVM स्कूल में लगी आग, समय पर पहुंची फायर ब्रिगेड, सुरक्षित बचीं आसपास की संपत्तियां तीन फायर टेंडरों ने आग पर पाया काबू* 👍*जनहानि शून्य, राहत एवं बचाव कार्य सफल, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी बोले- फायर विभाग की विस्तृत रिपोर्ट के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी*

ख़बर शेयर करें -