आयुक्त दीपक रावत की जनसुनवाई में भूमि विवाद, वेतन भुगतान और अन्य शिकायतों का निस्तारण।

आयुक्त दीपक रावत की जनसुनवाई में भूमि विवाद, वेतन भुगतान और अन्य शिकायतों का निस्तारण।

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

हल्द्वानी, 08 अगस्त 2025 (सू.वि.) – आयुक्त/सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने कैम्प कार्यालय हल्द्वानी में शुक्रवार को जनसुनवाई कर आमजन की शिकायतें सुनीं और कई मामलों का मौके पर निस्तारण किया। अधिकतर शिकायतें भूमि विवाद, दाखिल-खारिज, नौकरी के लालच में धोखाधड़ी और पारिवारिक विवादों से संबंधित थीं।

यह भी पढ़ें 👉  बंद मकान की रेकी से लेकर ताला तोड़ने तक… नैनीताल पुलिस ने चोरों का पूरा खेल किया बेनकाब, SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. की सख्ती का असर—लालकुआं पुलिस ने चोरी के माल सहित एक अभियुक्त को दबोचा, फरार साथी की तलाश जारी।

आयुक्त ने बरसात के मौसम में नदियों-नालों से दूर रहने की अपील की, ताकि दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

मुख्य मामले और कार्रवाई

  • भूमि धोखाधड़ी: बागेश्वर निवासी चम्पा देवी की शिकायत पर आयुक्त ने कहा कि जांच में साक्ष्य सही मिलने पर आरोपी के खिलाफ लैण्ड फॉड एक्ट में मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

  • प्लाट रजिस्ट्री विवाद: रुद्रपुर निवासी देवीलाल टम्टा को शेष धनराशि भुगतान के लिए भू-स्वामी को एक सप्ताह का समय दिया, अन्यथा कार्रवाई होगी।

  • वेतन भुगतान:

    • सुशीला तिवारी चिकित्सालय के आउटसोर्स कर्मचारियों को 5 माह से लंबित वेतन के लिए शासन स्तर पर पत्राचार के निर्देश।

    • दमुवाडूगा निवासी देवकी देवी के पति का होटल स्वामी पर 4 माह का वेतन बकाया, शीघ्र भुगतान का आदेश।

  • रकसिया नाला समस्या: राजारानी विहार कॉलोनी में बरसात के समय गंदगी की समस्या पर एडीबी के माध्यम से शीघ्र समाधान का आश्वासन।

यह भी पढ़ें 👉  माँ नंदा-सुनंदा महोत्सव की सफल एवं सुरक्षित व्यवस्थाओं पर नैनीताल पुलिस का सम्मान, श्रद्धालुओं की सुरक्षा से लेकर यातायात, महिला-बाल सुरक्षा और खोया-पाया व्यवस्था तक पुलिस की मुस्तैदी को मिली सराहना, श्री राम सेवक सभा, मंदिर समिति ने नैनीताल पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को किया सम्मानित।

आयुक्त रावत ने बताया कि अधिकांश भूमि विवादों का समाधान मौके पर कर दिया गया है।